Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ज्वेलर से लाइसेंसी रिवाॅल्वर समेत 46 लाख की लूट:प्रयागराज में बाइकसवार 3 लुटेरे 32 लाख का सोना, 5 kg चांदी और 1 लाख कैश ले गए

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मांडा में बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार शाम सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बाइक से घर लौट रहे ज्वेलर पर हमला कर ज्वेलरी और नकदी समेत करीब 46 लाख रुपये का माल लूट लिया। इसमें 200 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी और एक लाख कैश था। बदमाश उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी लूट ले गए। असलहे की बट से किए गए हमले में ज्वेलर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर रात तक पुलिस को लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था। चिलबिला बाजार में चलाते हैं दुकान पीड़ित व्यापारी प्रदीप कुमार सोनी नई बाजार, भारतगंज वार्ड नंबर-3 के निवासी हैं। उनके भाई रंजीत सोनी ने बताया कि दोनों भाई चिलबिला बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। प्रदीप छोटे भाई हैं। रोज की तरह मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। पीछे से आए तीनों बदमाश चकदीहा गांव के पंचायत भवन के सामने पहुंचते ही पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही एक बदमाश ने असलहा निकाल लिया और तीनों ने उन पर हमला बोल दिया। सिर पर असलहे की बट से किए गए हमले में वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी बदमाश उन्हें पीटते रहे। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाशों ने असलहा लहराते हुए गोली मारने की धमकी दी, जिससे लोग पीछे हट गए। बैग में दुकान, लाॅकर की चाबियां भी थीं इसके बाद बदमाश उनके पास मौजूद बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 200 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी और एक लाख रुपये नकद थे। साथ ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बदमाश लूट ले गए। बैग में दुकान और लॉकर की चाबियां भी रखी थीं। घटना के बाद घायल ज्वेलर ने फोन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उनके भाई और अन्य परिचित मौके पर पहुंचे। मांडा पुलिस और मेजा एसीपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने घंटों तक छानबीन की, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के भाई रंजीत सोनी ने बताया कि प्रदीप की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है। हमले में उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एसीपी बोले- टीमें लगाई गईं एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि लुटेरों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। घटनास्थल तक आने-जाने वाले रास्तों की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि आसपास कहीं सीसीटीवी कैमरे लगे हैं या नहीं। फिलहाल घायल ज्वेलर का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 दिन में आईटी सिटी की जमीनों पर लगेगी रोक:बाहरी लोगों की रजिस्ट्री बंद, किसान ही कर सकेंगे लैंडपूलिंग
    Next Article
    पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन कल्याण बजट बढ़ा:लखनऊ में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने 2026-27 की उपलब्धियां बताईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment