Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्राई पूल में विधायक के तैरते ही भरने लगा पानी:नानाराव पार्क स्थित स्विमिंग पूल गर्मी में सूखा, कानपुर में सपा MLA ने विरोध जताया

    4 hours ago

    1

    0

    आर्यनगर विधानसभा से सपा विधायक अमिताभ बाजपेई की ओर से नानाराव पार्क स्थित ड्राई स्विमिंग पूल में प्रतीकात्मक तैराकी करने के बाद नगर निगम हरकत में आ गया। बुधवार से स्विमिंग पूल में पानी भरने का काम शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया। हालांकि पूरे पूल को भरने में अभी 48 घंटे से अधिक समय लगेगा। इसके बाद शहरवासी 100 रुपये शुल्क देकर 45 मिनट तक स्विमिंग का आनंद ले सकेंगे। यह 2 तस्वीर देखिए… विधायक ने सूखे स्वीमिंग पूल में तैराकी की दरअसल, कानपुर के फूलबाग स्थित नाना राव पार्क के स्विमिंग पूल सूखा पड़ा था। गर्मी में भी इसे शुरू नहीं किया गया। इसे शुरू कराने की मांग को लेकर अमिताभ बाजपेई ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। विधायक अपने समर्थकों के साथ सूखे पड़े स्विमिंग पूल में पहुंचे। वहीं 'ड्राई स्विमिंग' कर शासन-प्रशासन पर तंज कसा। इस दौरान कार्यकर्ता भी पूल में उतरकर हाथ-पैर चलाते नजर आए। सूखे पूल में लेटकर तैराकी स्टाईल में हाथ-पैर हिलाकर प्रदर्शन किया। विधायक ने बताया- नाना राव पार्क स्थित यह तरणताल हर साल होली से पहले मार्च में शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार अप्रैल का महीना खत्म होने को है और पूल अब तक चालू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ स्विमिंग पूल नहीं, बल्कि शहर के युवाओं और आम लोगों के लिए एक जरूरी सुविधा है। समर्थकों संग नाटक के माध्यम से विरोध जताया सपा विधायक ने इस दौरान एक नाटक भी प्रस्तुत किया। जनता और जनप्रतिनिधि किस तरह से अधिकारियों के पास जाकर इस स्विमिंग पूल को शुरू कराने के लिए शिकायत लेकर पहुंचते हैं। लेकिन अधिकारी किस तरह से मस्त रहते हैं। केवल सुनते हैं और टाल देते है, लेकिन गर्मी में समय से स्विमिंग पूल शुरू नहीं हो पाता है। अमिताभ बाजपेई ने कहा कि अधिकारी नींद में हैं, सो रहे हैं, इसलिए विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसी वजह से इस तरह का उदाहरण देकर उन्होंने प्रदर्शन और नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस तरणताल के बंद रहने से राजस्व का नुकसान हो रहा है, लेकिन अधिकारियों को शायद इसकी कोई परवाह नहीं है। शहर के बीचों-बीच स्थित यह तरणताल अब तक चालू नहीं किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि निजी पूल संचालकों को फायदा पहुंचाने के लिए इसे शुरू नहीं किया जा रहा है। बार-बार शिकायत, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं अमिताभ बाजपेई का आरोप है कि इस मुद्दे को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत पत्र और ज्ञापन दिए गए, लेकिन नगर निगम और जिला प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पूल बंद रहने से हर महीने करीब ₹1.5 लाख के राजस्व का नुकसान हो रहा है। विधायक ने सवाल उठाया कि सरकारी स्विमिंग पूल बंद है, जबकि निजी क्लब लगातार चल रहे हैं। उन्होंने इसे संयोग नहीं बल्कि संभावित साजिश बताया और जांच की मांग की है। नगर निगम व स्मार्ट सिटी से बना है पूल विधायक के इस अनोखे विरोध का असर अगले ही दिन देखने को मिला और नगर निगम ने पूल को चालू कराने की प्रक्रिया तेज कर दी। भीषण गर्मी के बीच अब शहरवासियों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। बताते चलें कि शहर के नानाराव पार्क में नगर निगम व स्मार्ट सिटी की ओर से इस पूल को बनवाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सिपाही की गुंडागर्दी, घूसा मारकर हाथ तोड़ा...VIDEO:गिरने के बाद पैरों से कुचला, कैब ड्राइवर से झगड़ा होने पर आए
    Next Article
    किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट का आरोप:विरोध पर जान से मारने की धमकी दी, एसपी से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment