Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट का आरोप:विरोध पर जान से मारने की धमकी दी, एसपी से की शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। शिकायती पत्र के अनुसार, नाबालिग छात्रा को रास्ते में घेरकर छेड़छाड़ करने का आरोप है। दो लोगों पर इन घटनाओं में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने बताया कि 24 अप्रैल को आरोपियों के घर शिकायत की गई थी, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। आरोप है कि 25 अप्रैल को दोबारा छेड़छाड़ की घटना हुई। जब किशोरी ने इसका विरोध किया, तो दो अन्य आरोपी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए किशोरी के साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि थाना किशनी में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, परिवार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर छोटू, सोनू, पिंकू और अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी आए दिन उसे परेशान करते हैं और विरोध करने पर मारपीट करते हैं। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और कहा कि उसका रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। परिवार ने थाने में शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने की बात कही है और न्याय की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ड्राई पूल में विधायक के तैरते ही भरने लगा पानी:नानाराव पार्क स्थित स्विमिंग पूल गर्मी में सूखा, कानपुर में सपा MLA ने विरोध जताया
    Next Article
    लखनऊ में कुल्फी खाने आए युवक से चेन स्नेचिंग:दोस्तों के साथ सड़क किनारे खड़ा था, लुटेरों का पीछा भी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment