Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीएम में घुसी कार, धूं-धूं कर जली, VIDEO:उन्नाव में आग लगने से पहले भाई-बहन को निकाला, भाई ने अस्पताल में तोड़ा दम

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही डीसीएम में जा घुसी। इस हादसे में कार सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में उसमें आग लग गई। यूपीडा कर्मचारियों और पुलिस ने समय रहते कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाल लिया। उन्हें एंबुलेंस से लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां शुक्रवार रात भाई की मौत हो गई। बहन का इलाज अभी जारी है। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे किलोमीटर संख्या 270 के पास हुआ। बताया गया कि कार सवार भाई-बहन हरिद्वार से अपने घर बिहार के मुजफ्फरपुर लौट रहे थे। औरास क्षेत्र में उनकी कार आगे चल रही डीसीएम से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों भाई-बहन घायल होकर फंस गए थे। हादसे के बाद कार से अचानक धुआं निकलने लगा। एक्सप्रेसवे पर मौजूद यूपीडा कर्मचारियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। आग बढ़ने से पहले ही दोनों घायलों को कार से बाहर निकाल लिया गया। कुछ ही देर बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी। समय रहते दोनों को बाहर निकाल लेने से एक बड़ा हादसा टल गया। घायलों की पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के टियर थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी अभिरूप (24) पुत्र पंकज और उसकी बहन दीक्षा (26) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भेजा गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार देर शाम अभिरूप की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दीक्षा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, हादसे की वजह चालक को झपकी आना हो सकती है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद कुछ देर के लिए ट्रैफिक पर असर पड़ा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला ने चूड़ियां, हेयर पिन और 6 सुई खाईं:आंत में छेदकर किडनी तक पहुंचीं; प्रयागराज में 3 घंटे ऑपरेशन चला
    Next Article
    प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति मंदिर में जन्मे कान्हा:रोहिणी नक्षत्र में हुआ प्राकट्य, एक झलक को उमड़े श्रद्धालु, जमकर आतिशबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment