Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीएम ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन घायल

    3 hours ago

    1

    0

    फतेहाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह करीब 6:30 बजे एक सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 7.43 पर ओवरटेक करते समय एक डीसीएम ने स्कॉर्पियो कार में टक्कर मार दी। हादसे में स्कॉर्पियो चालक फिरोज (निवासी अमीनाबाद, लखनऊ), यात्री अंजुम (पत्नी मोहसिन, निवासी हुसैनाबाद, लखनऊ) और उनकी बुआ शबनम (पत्नी खालिद अहमद, निवासी सिविल लाइन, बाराबंकी) घायल हो गए। स्कॉर्पियो में बच्चों सहित कुल पांच लोग सवार थे। ये सभी लखनऊ से कश्मीर में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधामोहन द्विवेदी और चौकी इंचार्ज नदौता डौकी अनुज कुमार नागर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सुचारु कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटवा दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में 70 वर्षीय चौकीदार की हत्या का मामला:दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ जारी
    Next Article
    विगाही गांव में महिलाओं को किया जागरूक:मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने अधिकारों, सुरक्षा उपायों की दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment