Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 70 वर्षीय चौकीदार की हत्या का मामला:दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ जारी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नैनी धनुहा में 70 वर्षीय वृद्ध की हत्या के मामले में दो दिन बीतने के बाद भी नैनी और एसओजी के हांथ खाली है। पुलिस अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं के सकी है। हालांकि नैनी पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में जरूर किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। हत्या के मामले में दो टीमें लगाई गई है। गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ नैनी पुलिस ने वृद्ध हजारी लाल की हत्या के मामले में टीम गठित कर जांच शुरू करा दी है। इस मामले में गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक पुलिस को कुछ खास सबूत नहीं मिले है। घरवालों से बातचीत और संदिग्ध रूप से उठाए गए लोगों से पूछताछ जारी है। हत्या का कारण अभी भी खुल कर सामने नहीं आ सका है। घरवालों कि मानें तो पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है लेकिन कोई खुलासा नहीं हो सका है। चौकीदार की हत्या के बाद से पुलिस घटनास्थल पर जाकर दो दिनों से पूछताछ और जांच पड़ताल के रही है। हालांकि जांच पड़ताल में अभी कोई खास जानकारी पुलिस नहीं जुटा सकी है। जांच की बात करें तो पुलिस और जांच टीम सिर्फ हवा में तीर चला रही है। हत्या करने वाले आरोपियों ने घटना के बाद कोई सबूत भी मौके पर नहीं छोड़ा। घटना के दिन दो घंटे करीब 200 मीटर तक डॉग स्क्वायड टीम ने सर्च ऑपरेशन किया था लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद से टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामली में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही गिरफ्तारी की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सट्टा लगाते एक व्यक्ति गिरफ्तार:नगदी और सट्टा पर्ची बरामद, सरूरपुर पुलिस की कार्रवाई
    Next Article
    डीसीएम ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment