Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीसीपी साउथ ने दो थानों का किया औचक निरीक्षण:अपराध रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष देखे; संवेदनशील इलाकों में फोर्स के साथ गश्त

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के घाटमपुर पहुंचे डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने दो थानों का अचौक निरीक्षण किया है। उन्होंने लोगो से बातचीत कर पुलिसिंग के बारे में जानकारी जुटाई। इसके साथ ही उन्होंने थाने में अपराध रजिस्टर समेत सीसीटीएनएस कक्ष देखा, उन्होंने पुलिस कर्मियों से विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के साथ अपना काम ईमानदारी से करने की बात कही। होली के पर्व के मद्देनजर रेउना में थाना प्रभारी ने फोर्स के साथ संवेदनशील इलाकों में गश्त किया है। रविवार को घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सजेती, बिधनू थाने पहुंचे कानपुर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने आगमी होली के पर्व की तैयारियों की जानकारी जुटाने के बाद घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सजेती और बिधनू थाने पहुंचकर निरीक्षण किया है, इस दौरान उन्होंने थाने में अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया है। उन्होंने थाना प्रभारियों को तहसील प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने की बात कही। इसके साथ ही थाने में चल रही विवेचनाओं को निष्पक्ष रूप से संपादित करने की बात कही है। उन्होंने समय से विवेचनाओं को पूर्ण करने व अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए है। संवेदनशील स्थानों में पुलिस ने किया गश्त घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने पुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा का अहसास दिलाया है। इस दौरान थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने लोगो से कहा कि कोई परेशान करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले का एनकाउंटर,मौत:गाजियाबाद में इस्लाम धर्म छोड़ने पर यूट्यूबर पर 14 चाकू मारे थे
    Next Article
    मेट्रो स्टेशन पर उतरा ब्रज का उल्लास:कहीं परदेसी का दर्द छलका, तो कहीं 'मुरलीवाले' के रंग में भीगे यात्री; मेट्रो में दिखा होली का हुल्लड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment