Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कलेक्ट्रेट कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:होली मिलन समारोह के बाद घर जाकर सोया लेकिन सुबह नहीं उठा, पुलिस से शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के कलेक्ट्रेट में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि कर्मचारी होली मिलन समारोह के बाद रात में घर पहुंचा और सो गया। सुबह पत्नी ने जगाने का प्रयास किया तो देखा उसकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पहले एक नजर वारदात पर कोतवाली के पूर्वा अहिरान वाल्मीकि बस्ती निवासी 37 वर्षीय रोहित वाल्मीकि पुत्र सतीश कलक्ट्रेट में नजारत विभाग में स्थाई चपरासी के पद पर कार्यरत था। शनिवार 28 फरवरी को रोहित वाल्मीकि अपनी ड्यूटी समय से पूरी करने के बाद घर चला गया। रात को वह बिना खाना खाए ही वह सो गया। पति को बेसुध देख पत्नी ने मचाया कोहराम रविवार सुबह 11 बजे तक भी जब रोहित सोकर नहीं उठा तो पत्नी सरिता जगाने के लिए कमरे में पहुंच गई। काफी देर प्रयास करने के बाद भी जब वह सोकर नहीं उठा तो महिला ने शोर मचा दिया। इसके बाद लोग एकत्र होते चले गए पता चला की रोहित को काफी पहले हार्ट अटैक पड़ा है। वह सीधे प्रिंसिपल के पास पहुंचे और बेटे की छुट्टी कराकर घर ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस रोहित वाल्मीकि की पत्नी सरिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी पत्नी सरिता ने बताया कि शनिवार को होली मिलन समारोह से उनका पति घर लौटा था। पत्नी ने बताया कि उसने डिपार्टमेंट के कुछ कर्मचारियों को फोन भी किया था लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। पत्नी लगाया हत्या करने का आरोप पत्नी सरिता की माने तो सुबह जब वह अपने पति को उठाने पहुंची तो उनके शरीर पर नील के निशान थे। चेहरा भी सूजा हुआ था। ऐसा तब होता है जब किसी को जहर दिया गया हो। पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी। परिवार के लोगों से कई और बिंदुओं पर जांच कराए जाने की मांग की है। महिला के परिवार ने थाने में भी तहरीर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सरिता ने भी कोतवाली थाने जाकर तहरीर दे दी। बताया कि उसके पति का चेहरा सूजा हुआ है। उसके पति के पास जो फोन था वह भी स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी भिजव दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद सब परिजनों को सौंप दिया गया। उसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में श्रद्धांजलि सभा रोने लगे शिया समाज के पदाधिकारी:अपने बाप के मरने पर भी नहीं हुआ था इतना गम, अमेरिका और इजरायल के झंडे को कुचला
    Next Article
    लेनदेन के विवाद में युवक पर झोंका फायर:प्रयागराज में कमर में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती, छह नामजद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment