Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU जंक्शन पर 1.75 करोड़ कैश बरामद:चंदौली में हीरा कारोबारी हिरासत में, बैग में लेकर जा रहे थे रुपए, IT टीम को सौंपा

    4 hours ago

    1

    0

    चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जीआरपी ने 1 करोड़ 75 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। यह रकम एक हीरा व्यवसायी की बताई जा रही है। इतनी बड़ी नकदी मिलने से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अधिकारियों ने तत्काल बैग को कब्जे में लेकर कारोबारी को हिरासत में ले लिया। अब मामले की जांच आयकर विभाग की निगरानी में आगे बढ़ेगी। कारोबारी लखनऊ का रहने वाला बताया जा रहा है। अकाल तख़्त ट्रेन से उतरते समय इनके बैग की पुलिस ने तलाशी ली। जिसमें नोटों के बंडल भरे हुए मिले। कारोबारी के साथ एक व्यक्ति और भी है। पुलिस के अनुसार दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इनकी पहचान रितेश और प्रियेश के रूप में हुई है। दोनों के पास से 1.75 करोड़ बरामद हुए है। सम्भवत: यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है। देखें 2 तस्वीरें… संदिग्ध बैग से खुला मामला, चेकिंग में पकड़ी गई बड़ी रकम जीआरपी टीम स्टेशन परिसर में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति के पास मौजूद बैग संदिग्ध लगा। जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। गिनती करने पर रकम 1 करोड़ 75 लाख रुपए निकली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नोटों की गड्डियां देखकर मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तत्काल स्थिति को नियंत्रित करते हुए बैग और कारोबारी को सुरक्षित हिरासत में ले लिया। मौके पर पहुंचे अफसर, दस्तावेजों की जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (जीआरपी) कुंवर प्रभात सिंह और जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि नकदी एक हीरा व्यवसायी की बताई जा रही है। कारोबारी से रकम के के बारे में पूछताछ की जा रही है। दस्तावेजों की वैधता की जांच की जा रही है। यदि कागजात सही पाए जाते हैं तो आगे की कार्रवाई अलग होगी, अन्यथा मामला गंभीर रूप ले सकता है। आयकर विभाग को सूचना, जांच की दिशा बदली इतनी बड़ी नकदी मिलने के बाद जीआरपी ने आयकर विभाग को सूचना दे दी है। अब आयकर अधिकारी नकदी के स्रोत, लेनदेन और टैक्स संबंधी पहलुओं की जांच करेंगे। जीआरपी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में नकदी ले जाना जांच के दायरे में आता है। मामले में आयकर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी। हिरासत में कारोबारी सीओ कुंवर कुमार प्रभात ने बताया कि होली को देखते हुए ट्रेनों में चेकिंग कराया जा रहा था। इसी बीच अकाल तख़्त ट्रेन से उतरे बैग लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया। जिनकी पहचान लखनऊ निवासी रितेश और प्रियेश के रूप में हुई है। दोनों के पास से 1.75 करोड़ बरामद हुए है। सम्भवत यह रकम हवाला कारोबार से जुडा है। फिलहाल इस मामले को इनकम टैक्स विभाग की टीम लीड करके जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई इनकम टैक्स विभाग के द्वारा कार्रवाई किया जाएगा। हम लोगों ने दोनों आरोपियों और नगद कैश को आयकर विभाग की टीम को सौंप दिया है। ------------------------------ ये भी पढ़ें: सिपाही से पिस्टल लूटने वाला कल्लू गुर्जर एनकाउंटर में ढेर, आगरा में 20 मिनट तक फायरिंग आगरा में 50 हजार के इनामी शूटर पवन गुर्जर उर्फ कल्लू को नोएडा STF ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 35 साल के शूटर पर 50 हजार रुपए का इनाम था। 18 संगीन मामले दर्ज थे। उसने सिपाही से 9MM की पिस्टल लूटी थी। STF के ASP राजकुमार मिश्रा ने बताया, शुक्रवार की शाम आगरा पुलिस टीम के साथ मिलकर STF ने पवन गुर्जर को थाना एकता क्षेत्र में घेरा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिंदूवादी-संगठन के कार्यकर्ताओं ने अपर नगर आयुक्त को सौंपी चूड़ी:तय समय में पार्कों से मजार व लैंड जिहाद खाली कराए नहीं तो होगा आंदोलन
    Next Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया विदेशी:CISF ने स्कैनिंग में पकड़ा, मुंबई जा रहा था स्विट्जरलैंड का नागरिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment