Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी एयरपोर्ट पर सैटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया विदेशी:CISF ने स्कैनिंग में पकड़ा, मुंबई जा रहा था स्विट्जरलैंड का नागरिक

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को एक विदेशी यात्री के बैग से भारत में प्रतिबंधित सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। यात्री वाराणसी से मुंबई जाने के लिए विमान पकड़ने वाला था। प्रतिबंधित उपकरण मिलने के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने यात्री को हिरासत में ले लिया और मामले की जानकारी पुलिस और उच्चाधिकारियों को दी। स्कैनिंग के दौरान पकड़ा गया सैटलाइट फोन अधिकारियों के अनुसार, स्विट्जरलैंड के रहने वाले आंद्रे सिरिल न्यूएनश्वांडर एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-696 से वाराणसी से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में जब सीआईएसएफ के जवान सामान की स्कैनिंग कर रहे थे। स्कैनिंग में आंद्रे के बैग में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दिखाई दिया। उसके बाद जवानों ने बैग को खोलकर तलाशी ली। जिसमें एक सैटेलाइट फोन बरामद हुआ। भारत में सुरक्षा कारणों से बिना गृह मंत्रालय की अनुमति के सैटेलाइट फोन रखना या ले जाना गैरकानूनी है। सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर रही जैसे ही प्रतिबंधित फोन मिलने की पुष्टि हुई सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। सीआईएसएफ ने विदेशी नागरिक हिरासत में लेकर प्रारंभिक पूछताछ की और उसे फुलपर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। जानकारी मिलने के बाद इंटेलिजेंस ब्यूरो और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट समेत पुलिस अधिकारी बाबतपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे हैं। अधिकारी यह पता कर रहे हैं कि यह विदेशी नागरिक सैटेलाइट फोन किस मकसद से लेकर आया था? क्या उसने इसे भारत के किसी संवेदनशील क्षेत्र में इस्तेमाल किया है? या फिर अनजाने में इसे अपने साथ लेकर आया था? इस बारे में इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल सिंह ने बताया कि विदेशी नागरिक के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यात्री से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने और एजेंसियों की क्लियरेंस रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह तय होगा कि यात्री के खिलाफ क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU जंक्शन पर 1.75 करोड़ कैश बरामद:चंदौली में हीरा कारोबारी हिरासत में, बैग में लेकर जा रहे थे रुपए, IT टीम को सौंपा
    Next Article
    रामायण की 'सीता' बनीं सासू मां, बेटी की शादी में 'जमाई राजा राम मिला...' पर डांस करते हुए दामाद का किया स्वागत; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment