Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU के सनी ने बढ़ाया यूनिवर्सिटी का मान:सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग कैंप के लिए हुआ सिलेक्शन, पुणे में होगा आयोजन

    6 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के होनहार स्टूडेंट और इंटरनेशनल किकबॉक्सर सनी सिंह ने एक बार फिर खेल जगत में परचम लहराया है। सनी का सिलेक्शन सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग ट्रेनिंग कैंप के लिए हुआ है। जिसका आयोजन अप्रैल महीने में महाराष्ट्र के पुणे में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मिलिट्री स्कूल में किया जाएगा। इस कैंप में मिली ट्रेनिंग से उन्हें आने वाली कई कंपटीशन के लिए तैयार करेगी। सनी डीडीयू के समाजशास्त्र विभाग से एमए की डिग्री ले रहे हैं। अपने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने स्पोर्ट्स में भी अलग पहचान बनाई है। उनके इस अचीवमेंट पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। करियर के लिए एक मील का पत्थर- कुलपति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने सनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा- सनी सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है। मिलिट्री स्कूल पुणे जैसी प्रतिष्ठित जगह पर ट्रेनिंग लेना उनके करियर के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। यह नेशनल सीनियर कैंप सनी की तैयारी को निखारने का बेहतरीन अवसर है। विश्वविद्यालय परिवार और खेल प्रेमियों में उत्साह सनी की इस सफलता पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रो. अनुभूति दुबे (DSW), प्रो. कीर्ति (डीन, कला संकाय), प्रो. विमलेश मिश्रा (क्रीड़ा अध्यक्ष),प्रो. अनुराग द्विवेदी, प्रो. मनीष पांडेय, प्रो. राजीव, प्रो .संगीता पांडेय और प्रो. दीपेंद्र मोहन सिंह शामिल रहे। स्पॉन्सर्स का अटूट भरोसा सनी सिंह के खेल सफर में मजबूती से साथ खड़े उनके स्पॉन्सर्स अतुल सर्राफ, अमरीश चंद्र, अमित बाथवाल और निखिल बुधवानी ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा- हमें गर्व है कि सनी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देना जारी रखेंगे। आगे की कंपटीशन के लिए होंगे तैयार पुणे का यह ट्रेनिंग कैंप सनी सिंह के लिए स्ट्रैटजिक विजन से बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां का कड़ा प्रैक्टिस उन्हें साल 2026 की चार बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करेगा। जिनमें सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026, किकबॉक्सिंग सुपर लीग 2026, एशियन किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल और इंडोर एशियन मार्शल आर्ट्स गेम्स 2026 (रियाद) के लिए भारतीय टीम का चयन ट्रायल। सनी सिंह का यह सफर न केवल गोरखपुर विश्वविद्यालय बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मांगे पूरी न हुई तो व्यापार मंडल अनशन पर बैठेगा:21 मार्च से दी अनशन की चेतावनी
    Next Article
    नगर निगम के समाधान दिवस में महिला की तबीयत बिगड़ी:लिफ्ट खराब होने से सीढ़ियां चढ़ने पर फूली सांस, लखनऊ मेयर ने अफसरों को फटकारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment