Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मांगे पूरी न हुई तो व्यापार मंडल अनशन पर बैठेगा:21 मार्च से दी अनशन की चेतावनी

    6 hours ago

    1

    0

    उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत के अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में आज विद्युत विभाग की लंबित समस्याओं के संबंध में मुख्य अभियंता वितरण प्रथम व द्वितीय के कार्यालय का घेराव किया गया। विगत 11 फरवरी व 13 फरवरी को दोनों कार्यालय को विद्युत विभाग से जुड़ी व्यापारी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया गया था। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज व्यापारी आज बहुत बड़ी संख्या में मुख्य अभियंता वितरण प्रथम व द्वितीय के कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने रखी अपनी समस्या लोकेश अग्रवाल ने एक-एक समस्या पर विस्तार से चर्चा कर उसके समाधान की जानकारी मांगी। 2 घंटे तक चली बैठक में एक-एक समस्या के निराकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। विभाग ने पूर्ण समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। जिस पर व्यापारियों ने सहमति दी। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि 20 मार्च तक पूर्ण समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी 21 मार्च से अनशन पर बैठेंगे। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजकुमार त्यागी, गौरव गोयल, अश्वनी बिश्नोई, अतुल त्यागी, दीपक यादव, राजा खान, चमन सिंह, सुनील कुमार, राहुल प्रजापति, आकाश, सरफराज, अहमद, वसीम, शाहिद अली, हर्ष सैनी, जाहिद नावेद मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली उपकेंद्र कंट्रोल रूम में शर्ट उतारकर डांस:मुख्य अभियंता ने 5 कर्मचारियों पर की कार्रवाई, दो वेतनवृद्धियों पर रोक लगाई
    Next Article
    DDU के सनी ने बढ़ाया यूनिवर्सिटी का मान:सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग कैंप के लिए हुआ सिलेक्शन, पुणे में होगा आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment