Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में 5 दिन पहले ही बंटा BA.LLB का पेपर:पैकेट 'रिफ्यूजी लॉ' का,अंदर निकला 'इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन' का पेपर, एग्जाम कैंसिल

    1 hour ago

    1

    0

    डीडीयू गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एग्जाम के दौरान एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। बुधवार को बीए एलएलबी 10वें सेमेस्टर का जो पेपर 5 दिन बाद होना था, उसे गलती से पहले ही बांट दिया गया। वहीं जो पेपर उस दिन होना था वह किसी सेंटर पर पहुंचा ही नहीं था। जिसकी वजह से यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बुधवार के एग्जाम को कैंसिल कर दिया। अब इस पूरे गड़बड़ी की जांच की जाएगी। साथ ही उस सब्जेक्ट के एग्जाम के लिए जल्द ही नई डेट जारी की जाएगी। जानिए क्या है पूरा मामला... बुधवार की दोपहर 2 से 5 बजे की शिफ्ट में 'इंटरनेशनल रिफ्यूजी लॉ' का एग्जाम होना था। जिसके लिए तीन सेंटर बनाए गए हैं। इन तीनों सेंटर डीडीयू, सेंट एंड्रयूज और नेशनल पीजी कॉलेज में जब छात्रों के हाथ में 'लॉ ऑफ इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशंस' आया, तो वे हैरान रह गए। इस सब्जेक्ट का एग्जाम 11 मई को होने वाला था। 400 छात्रों की बढ़ी परेशानी दूसरे सब्जेक्ट का पेपर देख मौके से अफरा- तफरी मच गया। छात्रों ने जैसे ही पेपर के अंदर के सवाल देखे, तुरंत इसकी शिकायत की। यूनिवर्सिटी ने आनन-फानन में पेपर वापस लिए और एग्जाम रोक दिया। इस गड़बड़ी की वजह से करीब 400 छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही वापस लौटना पड़ा। यूनिवर्सिटी का कहना है कि इस एग्जाम की नई तारीख एक-दो दिन में बता दी जाएगी। कहां हुई गड़बड़ी? आशंका जताई जा रही है कि यह गलती दो लेवल पर हो सकती है। पहला, जब पेपर तैयार (मॉडरेशन) किया जा रहा था। दूसरा, प्रिंटिंग के दौरान गलत पैकिंग की वजह से। हैरानी की बात यह है कि पेपर के पैकेट पर कोड और सब्जेक्ट सही लिखे थे, लेकिन अंदर का कंटेंट दूसरा था। फिलहाल यूनिवर्सिटी यह पता लगाने में जुटी है कि इस बड़ी चूक के लिए कौन जिम्मेदार है। नए सिरे से तैयार किया जाएगा पेपर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन का कहना है कि यह चूक किस स्तर पर हुई है इसका पता लगाया जाएगा। फिलहाल के लिए 6 मई वाली परीक्षा रद्द कर दी गई है। दो दिन के अंदर नई डेट जारी की जाएगी। साथ ही जिस सब्जेक्ट का पेपर गलती से बंट गया उसको दुबारा नए सिरे से तैयार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंशीगंज पानी टंकी पर डीएम सख्त:अधिकारियों को तलब कर दिए निर्देश, 20 लाख रुपए खर्च कर सही कराई जाएगी बोरिंग
    Next Article
    गोरखपुर में SBI मैनेजर से 42.50 लाख की ठगी:शेयर मार्केट में अधिक मुनाफा कमाने की लालच में फंसकर गंवाए पैसे, एफआईआर दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment