Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुंशीगंज पानी टंकी पर डीएम सख्त:अधिकारियों को तलब कर दिए निर्देश, 20 लाख रुपए खर्च कर सही कराई जाएगी बोरिंग

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के मुंशीगंज में पिछले एक दशक से बंद पड़ी पानी की टंकी को लेकर जिलाधिकारी सरनीत कौर ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने अधिकारियों को तलब कर जल्द जलापूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं। टंकी की बोरिंग मरम्मत के लिए लगभग 20 लाख रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने बताया कि तकनीकी जांच में टंकी की बोरिंग खराब पाई गई है। मरम्मत और नई बोरिंग के लिए लगभग 20 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) नगरपालिका और जल निगम के अधिकारियों को जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने का अल्टीमेटम दिया। चूंकि यह संपत्ति वर्तमान में नगरपालिका को हैंडओवर है, इसलिए डीएम ने ईओ को इसे तत्काल नगरपालिका की कार्ययोजना में शामिल करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकारी संपत्ति का इस तरह बर्बाद होना स्वीकार्य नहीं है और जल्द मरम्मत कर रिपोर्ट पेश की जाए। दशकों पुरानी इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम बढ़ते देख मुंशीगंज बाजार, शहीद स्थल और उमा पैलेस मोहल्ले के निवासियों ने राहत व्यक्त की है। स्थानीय निवासियों संदीप, प्रदीप और शुभम शर्मा ने बताया कि सरकारी पाइपलाइन होने के बावजूद वे निजी समरसेबल पर निर्भर थे, जिससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा था। रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया की मुंशीगंज ओवरहेड टैंक का मामला मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया था। जिसमे ईओ और एक्सईएन जल निगम को निर्देशित किया गया है कि कार्ययोजना बनाकर बोरिंग का काम शुरू कराएं ताकि जनता को राहत मिल सके। ‎साथ ही डीएम ने बताया की फिलहाल मुंशीगंज में अन्य स्रोतों से पानी की सप्लाई की जा रही है।लेकिन इतनी बड़ी सरकारी संपत्ति का बेकार पड़े रहना उचित नहीं है, इसे जल्द सुचारु किया जाना आवश्यक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    JNMC के तीन डॉक्टरों पर हत्या के प्रयास में एफआईआर:AMU में सीएमओ ऑफिस का गेट तोड़ा, इमरजेंसी सेवाएं तीसरे दिन भी बंद
    Next Article
    DDU में 5 दिन पहले ही बंटा BA.LLB का पेपर:पैकेट 'रिफ्यूजी लॉ' का,अंदर निकला 'इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन' का पेपर, एग्जाम कैंसिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment