Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में पहली बार शुरू हई ऑनलाइन परीक्षा:स्टूडेंट्स घर बैठे दे रहे एग्जाम, कुलपति बोलीं- हमारे लिए गर्व का पल

    20 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के ‘सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन’ ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) मोड के तहत चलाए जाने वाली 5 विषयों की पहली बैच की ऑनलाइन परीक्षाएँ 17 फरवरी से शुरू कर दी हैं। यह विश्वविद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। ये परीक्षाएँ पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जा रही हैं। परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए प्रॉक्टर्ड सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है, जिससे परीक्षा के दौरान निगरानी रखी जा सके और निष्पक्षता बनी रहे। देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से छात्र-छात्राएँ इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। इससे यह भी साफ है कि विश्वविद्यालय की पहुँच अब व्यापक स्तर पर बढ़ रही है और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को घर बैठे पढ़ाई और परीक्षा की सुविधा मिल रही है। परीक्षा के पहले दिन दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निदेशक और पूरी सीडीओई टीम मौजूद रही। उन्होंने परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों को किसी तरह की तकनीकी परेशानी न हो, इसके लिए विशेष तकनीकी सहायता टीम भी तैनात की गई है। साथ ही, समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पडेस्क भी सक्रिय रखा गया है, ताकि छात्र तुरंत मदद प्राप्त कर सकें। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अपने संदेश में कहा कि ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों की पहली ऑनलाइन परीक्षाओं की शुरुआत विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। यह डिजिटल तकनीक के माध्यम से बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और सीडीओई टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। विश्वविद्यालय लगातार अपनी डिजिटल व्यवस्था को मजबूत कर रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकें। ऑनलाइन और दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से उन विद्यार्थियों को भी लाभ मिल रहा है, जो किसी कारणवश नियमित कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते। इस पहल से समावेशी और आजीवन शिक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचकूला में चोर और स्क्रैप डीलर गिरफ्तार:सरकारी अस्पताल से चुराई 39 बैटरी बरामद, झाड़ियों में छिपाई थी, एक यूपी-दूसरा पानीपत से
    Next Article
    उन्नाव में भाजपा का प्रशिक्षण महाभियान:प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया, 3 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment