Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद पुलिस ने पकड़ी 1 करोड़ की अवैध शराब:होली से पहले दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जा रहे थे खेप

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मटसेना थाना पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान में दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की 810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, एक ट्रक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में की गई। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर दतावली अंडरपास के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक को रोका। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नीर खां पुत्र बहादुर खां और सवाई सिंह पुत्र मलसिंह के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान के बाड़मेर जिले के धौरीमन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम खरडिया के निवासी हैं। नीर खां ट्रक चालक था, जबकि सवाई सिंह सह-चालक के रूप में काम कर रहा था। बरामदगी में 810 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब शामिल है, जिसकी कुल मात्रा 7129.44 लीटर है और इसमें विभिन्न ब्रांड शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, एक अशोका लीलैंड कंपनी का ट्रक और एक एप्पल कंपनी का टच मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया कि ट्रक के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जबकि पीछे पीले रंग की प्लेट पर काले अक्षरों में नंबर अंकित था। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पंजाब से शराब लाकर बिहार में तस्करी करते थे। बिहार में शराबबंदी होने के कारण उन्हें वहां अधिक मुनाफा मिलता था। इस गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना मटसेना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में एसओजी प्रभारी प्रेम शंकर पाण्डेय, थानाध्यक्ष विमलेश कुमार त्रिपाठी सहित मटसेना थाना और एसओजी टीम के कुल 18 पुलिसकर्मी शामिल थे। जनपद पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार 6 बार पलटी, बाप-बेटे समेत 3 बारातियों की मौत:रायबरेली में पेड़ से टकराई, दुल्हन के भाई समेत 2 घायल
    Next Article
    बाराबंकी में बुजुर्ग दंपत्ति की संदिग्ध मौत:जहरीला पदार्थ खाने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment