Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में ताइक्वांडो को मिलेगा बढ़ावा:जर्मनी और मलेशिया के ग्रैंड मास्टर की मौजूदगी में हुआ MoU, इंटरनेशल ट्रेनिंग लेंगे स्टूडेंट्स

    6 hours ago

    2

    0

    दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और ऑल इंडिया आई टी एफ ताइक्वांडो एसोसिएशन के बीच शुक्रवार को एक MoU हुआ। कुलपति ऑफिस में दोपहर 2 बजे दोनों पक्षों की ओर से हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर जर्मनी से आए इंटरनेशनल ताइक्वांडो फेडरेशन के प्रेसिडेंट ग्रैंड मास्टर पॉल वीलर और मलेशियाई ताइक्वांडो फेडरेशन के चीफ ग्रैंड मास्टर नाजमी बिन खास तौर पर मौजूद रहे। उनके साथ यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र, सचिव डॉ. राजवीर सिंह और AIITA के सचिव डॉ. संतोष कुमार यादव ने खेल गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर लंबी चर्चा की। सभी ने मिलकर कैंपस में ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं कराने, सेमिनार आयोजित करने और जागरूकता अभियान चलाने पर सहमति जताई। इस पहल से अब डीडीयू के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों से ट्रेनिंग और खेल की बारीकियां सीखने का मौका मिलेगा। इस समझौते पर यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति प्रो. पूनम टंडन और ऑल इंडिया आईटीएफ ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से उनके अध्यक्ष प्रो. विजय चहल ने दस्तखत किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में दहेज हत्या: पति और सास गिरफ्तार:मृतका की मां का आरोप, पहले प्रताड़ित किया; फिर हत्या कर शव लटकाया
    Next Article
    कानपुर में हरमोनी अपार्टमेंट के बेसमेंट की दीवार गिरी:13 परिवारों के खाली कराए फ्लैट, रोते हुए लोग बोले- खोदाई के कारण हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment