Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में हरमोनी अपार्टमेंट के बेसमेंट की दीवार गिरी:13 परिवारों के खाली कराए फ्लैट, रोते हुए लोग बोले- खोदाई के कारण हुआ हादसा

    7 hours ago

    2

    0

    काकादेव थाना क्षेत्र स्थित नवीन नगर में शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे बड़ा हादसा हो गया। लगातार हुई बारिश के बाद हरमोनी अपार्टमेंट के बेसमेंट में स्थित एक फ्लैट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और आंगन का हिस्सा भी धंस गया। हादसे के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले 13 परिवारों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और मेट्रो की टीम मौके पर पहुंची और सभी परिवारों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जिस फ्लैट की दीवार गिरी है, वहां डॉक्टर प्रतिभा 'तरंग स्कूल ऑफ म्यूजिक' संचालित करती हैं, जहां करीब 20 ब्लाइंड बच्चों को म्यूजिक सिखाया जाता है। डॉक्टर प्रतिभा ने बताया कि उन्होंने यह फ्लैट पिछले एक साल से डॉ. तनु महाजन से किराए पर लिया हुआ है। सुबह अचानक दीवार गिर गई और आंगन धंसने से कई बाइक भी मलबे में दब गईं। पहले देखिए हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… KDA के अधिकारियों पर लापवाही का लगाया आरोप अपार्टमेंट में रहने वालीं दीप्ति ने केडीए अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 17 अप्रैल 2024 में बेसमेंट में अवैध निर्माण और दुकानों की शिकायत की गई थी, जिस पर नोटिस भी जारी हुआ था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि बेसमेंट में खोदाई चल रही थी और बारिश का पानी भरने से जमीन कमजोर हो गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। बिल्डर के खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने मौके पर पहुंचकर मेट्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर और केडीए वीसी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेट्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर का कहना है कि मेट्रो के कारण ये हादसा नहीं हुआ है। हालांकि केडीए वीसी से भी टेक्निकल टीम से जांच कराने को कहा गया है। अगर इस बिल्डिंग के निर्माण की वजह से ये हादसा हुआ है तो बिल्डर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने जांच की उठाई मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि अपार्टमेंट के नीचे से मेट्रो लाइन भी गुजरती है, इसलिए हादसे की वास्तविक वजह की जांच जरूरी है। फिलहाल प्रशासन ने इमारत की सुरक्षा को लेकर जांच शुरू कर दी है और पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मेट्रो अधिकारी बोले- जलभराव के कारण गिरी दीवार यूपीएमआरसी के ज्वाइंट जनरल मैनेजर पंचानन मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मेट्रो की टीम मौके पर निरीक्षण करने गई थी। जांच के दौरान अपार्टमेंट के बेसमेंट में जलभराव पाया गया। साथ ही बेसमेंट में अवैध निर्माण एवं खोदाई गतिविधियां दिखीं तथा एक निर्माणाधीन रैंप भी पाया गया। संभावना है कि वर्षा तथा आसपास के अन्य स्रोतों से बेसमेंट में हुए जलभराव के कारण भूमि की वहन क्षमता प्रभावित हुई हो, जिसके परिणामस्वरूप भूमि धंसने की स्थिति उत्पन्न हुई हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में ताइक्वांडो को मिलेगा बढ़ावा:जर्मनी और मलेशिया के ग्रैंड मास्टर की मौजूदगी में हुआ MoU, इंटरनेशल ट्रेनिंग लेंगे स्टूडेंट्स
    Next Article
    झांसी में सांप के काटने से महिला की मौत:घर पर झाड़ू लगाते समय हाथ में डसा, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment