Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच:12 मार्च से 'इंजीनियरिंग प्रीमियर लीग' शुरू, IIT के स्टूडेंट्स संभालेंगे पूरी जिम्मेदारी

    2 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के स्टूडेंट्स की ओर से क्रिकेट कंपटीशन “इंजीनियरिंग प्रीमियर लीग– सेशन 2” का आयोजन 12 से 18 मार्च तक किया जाएगा। जिसके लिए स्टूडेंट्स ने बुधवार को कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन से मुलाकात कर उन्हें इन्व्हाइट किया। यह कंपटीशन पूरी तरह आईईटी के स्टूडेंट्स की पहल, प्लानिंग और प्रयासों से आयोजित किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा से लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं तक की जिम्मेदारी स्टूडेंट्स ने खुद संभाली है। 17 टीमें करेंगी प्रतिभाग इस कंपटीशन में कुल 17 टीम हिस्सा लेंगे, जिनमें छात्र और छात्राएं दोनों शामिल हैं। प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ी केवल आईईटी के इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स ही होंगे। प्रतियोगिता 12 मार्च से 18 मार्च तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित हो रही है, जिसमें सभी टीम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक-दूसरे के विरुद्ध मुकाबले खेलेंगे। उद्यम क्रिकेट स्पोर्ट्स क्लब अहम भूमिका इस प्रतियोगिता के संचालन और समन्वय में उद्यम क्रिकेट स्पोर्ट्स क्लब की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजन की योजना, समन्वय और व्यवस्थाओं के संचालन में क्लब के सदस्यों की ओर से सक्रिय योगदान दिया जा रहा है, जबकि आयोजन के दौरान छायांकन संबंधी सहयोग साहनी स्पोर्ट्स की ओर से दिया जा रहा रहा है। कुलपति को दिया आमंत्रण प्रतियोगिता के संबंध में आयोजक विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति से भेंट कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया। कुलपति ने प्रतियोगिता के आयोजन की अनुमति प्रदान की। साथ ही यह सहमति दी कि 12 मार्च को प्रतियोगिता का उद्घाटन उनके द्वारा किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार “इंजीनियरिंग प्रीमियर लीग – सत्र दो” आईईटी के विद्यार्थियों के लिए केवल एक खेल प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी है। जिसको लेकर विद्यार्थियों के बीच उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार का शीशा तोड़कर उड़ाए 2.50 लाख:गोरखपुर में सड़क किनारे गाड़ी पार्क कर सैलून में शेविंग करवाने गया था चालक
    Next Article
    वाराणसी में बोरे में मिली हड्डियां, दो हिरासत में:पुलिस कर रही पूछताछ, ई-रिक्शा से ले जा रहे थे, फारेंसिक टीम कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment