Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    D.El.Ed सत्र-2025 में 1.57 लाख सीटें खाली:239500 सीटों में से केवल 82095 अभ्यर्थियों ने लिया प्रवेश

    4 hours ago

    1

    0

    डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) सत्र-2025 की प्रवेश प्रक्रिया के दो चरण पूरे होने के बावजूद प्रदेशभर में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। कुल 2,39,500 सीटों में से 10,600 डीआईईटी के लिए और 2,28,900 निजी व अल्पसंख्यक संस्थानों के लिए आरक्षित हैं लेकिन केवल 82,095 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। नतीजतन करीब 1.57 लाख सीटें रिक्त हैं।उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा संचालित इस प्रक्रिया में दूसरे चरण का समापन हो गया। 67 जिलों के डीआईईटी व निजी कॉलेजों में अपेक्षित नामांकन नहीं हो सका। दूसरे चरण तक 86,046 अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटित किए गए थे लेकिन केवल 82,095 ने ही प्रवेश पूरा किया। प्रवेश लेने वालों के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट लॉक करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी है। 24 फरवरी से प्रशिक्षण सत्र शुरू होगा। खाली सीटों से शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में घटती रुचि और निजी संस्थानों की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं। अब आगे की प्रक्रिया से इन रिक्तियों को भरने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में फॉर्च्यूनर गाड़ी का पैसा लेकर डीलर फरार:दूसरी गाड़ी पर चल रहा वही नंबर, पीड़ित ने दर्ज करवाया मुकदमा
    Next Article
    जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के बीच लगी नंबर-1 की रेस, अश्विन को सबसे पहले कौन छोड़ेगा पीछे?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment