Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi के मदनपुर खादर में डेयरी पर Firing मामले में आरोपी भूपेन्द्र गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, चार सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में एक डेयरी पर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में 33 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूपेन्द्र उर्फ गुड्डु उर्फ ढोलवाला के रूप में हुई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को कालिंदी कुंज थाने में गोलीबारी की घटना की सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के दौरान, 25 वर्षीय तरुण उर्फ रंजन और गोविंदपुरी निवासी 23 वर्षीय रोहित धोबी को घटनास्थल पर पाया गया। पुलिस ने बताया कि डेयरी के अंदर कथित तौर पर दो गोलियां चलाई गईं जिससे रोहित घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि इसके बाद गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान भूपेंदर उर्फ ​गुड्डू उर्फ ​ढोलवाला, मोनू, दीपक भगत और रवि उर्फ बाबा के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि जांच से पता चला कि यह घटना रोहित और दीपक के बीच व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई। पुलिस ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 61(1) (आपराधिक साजिश) को बाद में प्राथमिकी में जोड़ा गया।उन्होंने बताया कि भूपेंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Madanpur Khadar Dairy Firing मामले में भूपेन्द्र गिरफ्तार
    Next Article
    Rajasthan में निकाय चुनाव को लेकर BL Santhosh ने BJP कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment