Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi में DDA विकसित करेगा 3D Digital Twin मॉडल, मास्टर प्लान 2047 का है हिस्सा

    6 hours ago

    1

    0

    शहर के सेंसर और सरकारी प्रणालियों से मिलने वाले रियल-टाइम डेटा की मदद से दिल्ली की 3डी डिजिटल प्रतिकृति तैयार की जाएगी। इसके जरिए किसी विकास योजना को जमीन पर लागू करने से पहले उसके संभावित प्रभावों का आकलन और विभिन्न परिदृश्यों का परीक्षण किया जा सकेगा। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) मास्टर प्लान दिल्ली-2047 के तहत स्थानिक नियोजन के हिस्से के रूप में डिजिटल ट्विन विकसित कर रहा है।इसके जरिए 2डी नक्शों और जमीनी स्तर पर जुटाए गए आंकड़ों पर पारंपरिक निर्भरता से हटकर अधिक आधुनिक तरीके से शहरी नियोजन किया जाएगा। इस मॉडल में भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) के डेटा को वास्तविक जानकारी के साथ जोड़ा जाएगा। इससे शहर की विभिन्न शहरी प्रणालियों को 3डी रूप में देखा जा सकेगा और प्रस्तावित विकास योजनाओं के संभावित प्रभाव का आकलन करने में मदद मिलेगी।मास्टर प्लान के अनुसार, डिजिटल मॉडलिंग, भौगोलिक सूचना प्रणाली (जीआईएस) और रियल-टाइम डेटा प्रणालियों को अपनाने का उद्देश्य दिल्ली की जटिल शहरी व्यवस्था के प्रबंधन में सटीकता, पारदर्शिता व दक्षता बढ़ाना है। जीआईएस आधारित मास्टर प्लान में विभिन्न स्तरों के बुनियादी ढांचे से जुड़े डेटा और भौगोलिक संदर्भ नक्शों को शामिल किया जाएगा। इसमें डिजिटल डेटाबेस को समय-समय पर अद्यतन करने और विभिन्न एजेंसियों के डेटा को एकीकृत करने का भी प्रावधान होगा।यह व्यवस्था पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान जैसी राष्ट्रीय योजना के अनुरूप है। पीएम गति शक्ति जीआईएस आधारित मंच के जरिए एकीकृत बुनियादी ढांचा नियोजन और विभिन्न परिवहन माध्यमों के बीच बेहतर संपर्क को बढ़ावा देता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU को ICMR से 15 करोड़ रुपये का अनुदान, 6 शोध परियोजनाओं पर होगा काम
    Next Article
    PM Narendra Modi ने नीतियां बनाने में विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सहयोग का आह्वान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment