Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Master Plan 2047: Air Taxi और एयर पॉड से सफर की योजना तैयार

    5 hours ago

    1

    0

    दिल्ली के नए मास्टर प्लान में पर्यावरण अनुकूल परिवहन की दिशा में भविष्य में ‘एयर टैक्सी’ और ‘एयर पॉड’ को परिवहन के साधन के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है। बृहस्पतिवार को अधिसूचित मास्टर प्लान दिल्ली (एमपीडी)-2047 में यमुना, साहिबी नदी (नजफगढ़ नाले के नाम से भी जानी जाती है) और अन्य नहरों में अंतर्देशीय जल परिवहन शुरू करने का भी प्रस्ताव है। योजना में प्रमुख रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का प्रस्ताव है ताकि रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस अड्डे (आईएसबीटी), बस टर्मिनल, मेट्रो और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशनों के बीच यात्रियों को सुगम रूप से परिवहन की सुविधा मिल सके।बढ़ते यातायात को देखते हुए नए रेलवे स्टेशन विकसित करने की भी योजना है। फिलहाल दिल्ली पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों नयी दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और सराय रोहिल्ला के जरिए देश के अन्य हिस्सों से जुड़ी हुई है। मास्टर प्लान में स्वच्छ ईंधन, तकनीकी रूप से उन्नत परिवहन प्रणालियों और यातायात एवं पार्किंग प्रबंधन के लिए कृत्रिम मेधा के इस्तेमाल की परिकल्पना की गई है।मास्टर प्लान में पैदल चलने व साइकिल चलाने को बढ़ावा देने, नए शहरीकृत क्षेत्रों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, यातायात जाम कम करने और कम इस्तेमाल हो रही परिवहन परिसंपत्तियों को फिर से उपयोग में लाने पर भी जोर दिया गया है। योजना का उद्देश्य मोटर चालित यात्राओं में सार्वजनिक परिवहन और मध्यवर्ती सार्वजनिक परिवहन की हिस्सेदारी बढ़ाना तथा निजी वाहनों पर निर्भरता कम करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Manohar Lal Khattar बोले: जल्द घोषित होगा NCR Board, 69 कॉलोनियों का होगा फैसला
    Next Article
    Imran Khan को अदियाला जेल से शिफा अस्पताल में भर्ती कराया गया, Supreme Court ने दिया था आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment