Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गैंग के 2 शूटर घायल हुए, रोहतक पुलिस भी रही शामिल

    5 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी के बक्करवाला इलाके में दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में हिमांशु भाऊ गिरोह के दो कथित शूटर घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुठभेड़ अपराध शाखा और रोहतक पुलिस के एक संयुक्त अभियान के दौरान हुई।पुलिस को सूचना मिली थी कि शूटर इलाके में किसी की हत्या करने लिए आ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, टीमों ने बक्करवाला में एक संदिग्ध महिंद्रा थार को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसके चालक ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की और वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद कार में सवार दोनों लोगों ने गाड़ी छोड़ दी और कथित तौर पर पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।पुलिस ने बताया कि करीब आठ गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्धों को गोली लगी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गईं।अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में से एक की पहचान रोहतक निवासी 19 वर्षीय समीर के रूप में हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Narendra Modi ने नीतियां बनाने में विभागों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सहयोग का आह्वान किया
    Next Article
    Mumbai Police ने 81.80 लाख के गहने चुराने वाले पूर्व उप शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment