Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने Cyber Fraud में 4 आरोपियों को दबोचा, नाइजीरिया की महिला भी गिरफ्तार

    2 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी निवासी एक व्यक्ति से धोखाधड़ी करने के आरोप में नाइजीरिया की एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को पार्सल के माध्यम से अमेरिकी डॉलर और सोना भेजने का झांसा दिया और इसे प्राप्त करने के लिए विभिन्न औपचारिकताओं के बहाने उससे पैसे हासिल किए।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन गिरफ्तारियों के साथ पुलिस ने फर्जी पहचान के जरिए लोगों के साथ साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (22), कोंडा सागर (33), अजमीरा विनोद कुमार (30) और नाइजीरियाई नागरिक शिमोन मिरेकल चिनोनसो (22) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली निवासी व्यक्ति ने 31 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी कि खुद को अमेरिका का निवासी बताने वाले लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।पुलिस ने कहा कि शिकायतकर्ता से सबसे पहले चैट और फोन कॉल के जरिए संपर्क किया गया और उसका विश्वास हासिल करने के बाद आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने उसके नाम पर अमेरिकी डॉलर और सोने से भरा एक पार्सल भेजा है। पुलिस के अनुसार इसके बाद आरोपियों ने तरह-तरह के बहाने बनाकर पीड़ित कोधन भेजने के लिए राजी किया गया। पुलिस ने कहा कि दावों पर विश्वास करते हुए पीड़ित ने ऑनलाइन माध्यम से कई बार में 1.46 लाख रुपये स्थानांतरित कर दिए।दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमित गोयल ने कहा कि मामला दर्ज किया गया जिसके बाद एक टीम ने डिजिटल साक्ष्य, वित्तीय लेनदेन और तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया। उन्होंने कहा कि इसके बाद जांच टीम ने दिल्ली से दीपक कुमार को गिरफ्तार किया और उसके बाद तेलंगाना में जयशंकर भूपालपल्ली जिले से सागर और विनोद कुमार को पकड़ा। अधिकारी ने कहा कि विस्तृत जांच के दौरान चिनोनसो की संलिप्तता के बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस टीम ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IGI Airport पर जब्त हुआ 869 ग्राम सोना, खिलौने वाले स्कूटर के टायरों में छिपाकर लाया था यात्री
    Next Article
    Kerala KGMOA ने स्वास्थ्य मंत्री के PS पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment