Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather: राजधानी में छाए रहेंगे बादल, IMD ने मध्यम बारिश के बीच जारी किया Yellow Alert

    3 hours from now

    1

    0

    दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।स्थानीय मौसम कार्यालय के मुताबिक इस दौरान न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है।वहीं, लोधी रोड में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। रिज में न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक बीते 24 घंटे की अवधि में शहर में चार मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। इस दौरान लोधी रोड में 4.8 मिमी और रिज में 6.9 मिमी बारिश हुई। पालम में मामूली बारिश दर्ज की गई, जबकि आयानगर में इस अवधि के दौरान बारिश नहीं हुई।मौसम कार्यालय ने दिन में सामान्य रूप से बादल छाए रहने और मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 75 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP के Jharkhand Bandh से राज्य में जनजीवन ठप, पुलिस कार्रवाई का विरोध
    Next Article
    Calcutta High Court ने Kolkata में जमीयत को रैली की दी अनुमति, पुलिस से जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment