Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में IMD ने हल्की बारिश का अनुमान जताया, पारा 28.4 डिग्री

    2 hours from now

    1

    0

    राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के केंद्रवार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है।रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है, जबकि अयानगर में यह 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।सुबह सापेक्ष आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 120 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के एक्यूआई पैमाने के अनुसार, 0 से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ श्रेणी में रखा जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi MPD 2047: शहर के 1,459 विरासत स्थल गंभीर खतरे में, संरक्षण के निर्देश
    Next Article
    Yogi Adityanath ने Japan संग संबंधों को बताया युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment