Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DEO ने 100 से अधिक बूथों का निरीक्षण किया:जालौन में युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

    9 hours ago

    1

    0

    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को जनपद के सभी 1624 मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्वयं सक्रिय रहकर व्यवस्था का जायजा लिया और जनपद के 100 से अधिक बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीईओ ने बूथ स्तर अधिकारियों (बीएलओ) की उपस्थिति, मतदाता सूची के सार्वजनिक प्रदर्शन, प्राप्त आवेदन पत्रों की प्रविष्टि तथा अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाम जोड़ने, संशोधन या विलोपन से संबंधित प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और विधिसम्मत ढंग से किया जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए। डीईओ ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि अपने-अपने बूथ पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो वह प्रपत्र-6 के माध्यम से नया नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकता है। नाम विलोपन या आपत्ति के लिए प्रपत्र-7 तथा प्रविष्टियों में संशोधन या स्थानांतरण हेतु प्रपत्र-8 का उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सभी प्रपत्र ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in पर उपलब्ध हैं और संबंधित बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन भी प्राप्त किए जा सकते हैं। डीईओ ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि जो नागरिक 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा वर्ष 2026 की आगामी अर्हता तिथियों 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले हैं, वे अग्रिम दावा प्रस्तुत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जुड़ें। अभियान के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुना में स्टीमर पर सवार होकर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर:प्रयागराज में बालू माफिया पर सात मुकदमे, हत्या में भी चार्जशीटेड
    Next Article
    हरदोई में बाबा साहब की प्रतिमा उखाड़ी:दबंगों पर गायब करने का आरोप, दलित समाज में गुस्सा, सीएम से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment