Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुना में स्टीमर पर सवार होकर फायरिंग करने वाला गैंगस्टर:प्रयागराज में बालू माफिया पर सात मुकदमे, हत्या में भी चार्जशीटेड

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में यमुना नदी के बीचोंबीच स्टीमर पर सवार होकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने वाला बालू माफिया चंदू उर्फ चंदन निषाद गैंगस्टर है। उस पर प्रयागराज में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से एक हत्या का भी मुकदमा है जिसमें आरोप सही मिलने पर उसके खिलाफ चार्जशीट भी लगाई जा चुकी है। 16 फरवरी को हुई थी घटना चंदू का नाम हाल ही में तब चर्चा में आया, जब 16 फरवरी को उसने घूरपुर के बसवार में यमुना नदी में अपने साथियों के साथ चार स्टीमर से आकर दिनदहाड़े फायरिंग की। इस मामले में उसके खिलाफ घूरपुर थाने में दो मुकदमे दर्ज हुए। युवक की गोली मारकर हुई थी हत्या चंदू मूल रूप से नैनी के अरैल का रहने वाला है और उसका वर्तमान पता महेवा नैनी है। 17 जुलाई 2018 को उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा नैनी थाने में दर्ज हुआ था। खरकौनी निवासी नीरज शर्मा ने आरोप लगाया कि 16 जुलाई की रात 10 बजे उसके भाई धीरज शर्मा सिविल लाइंस गए थे। फिर वह वापस घर नहीं आए। अगले दिन सुबह उनकी लाश गली में मिली और गोली मारकर उनकी हत्या की गई। इस मामले में चंदू व उसके साथियों के खिलाफ चार्जशीट भी हुई। आर्म्स एक्ट, लूट का भी मुकदमा उस पर आर्म्स एक्ट और लूट के भी मुकदमे दर्ज हैं। दिसंबर 2018 में उसके व उसके साथी गोलू उर्फ इंद्रजीत के खिलाफ नैनी थाने में गैंगस्टर भी लगाया गया। गैंगस्टर के इस मुकदमे में भी उसके खिलाफ चार्जशीट हुई। हालांकि गैंगस्टर के मामले में आगे की कार्रवाई उस पर नहीं हुई। न तो उसकी संपत्ति चिहि्नत हुई और न ही अन्य कोई कार्रवाई हुई। बेखौफ होकर बालू घाटों पर करता है दबंगई सूत्रों का कहना है कि लंबी चौड़ी क्रिमिनल हिस्ट्री होने के बावजूद चंदू निषाद लंबे समय से नैनी से लेकर घूरपुर तक के बालू घाटों पर बेखौफ होकर दबंगई करता फिरता है। उसे एक पूर्व बाहुबली विधायक का करीबी बताया जाता है। वह दबंगई वाले रील वीडियो बनाने का भी शौकीन है और सोशल मीडिया पर उसके ऐसे कई वीडियो वायरल भी हो रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपाइयों ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात':बदायूं में जिलाध्यक्ष बोले- एआई से तकनीकी क्षेत्र में देश कर रहा उन्नति
    Next Article
    DEO ने 100 से अधिक बूथों का निरीक्षण किया:जालौन में युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment