Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DFO बोलीं- बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निगम-प्रशासन की:डीएम की अध्यक्षता में कमेटी करेगी मॉनिटरिंग, वन विभाग तकनीकी सहयोग देगा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर और देहात के रिहाइशी इलाकों में बढ़ते बंदरों के आतंक के बीच वन विभाग ने अपनी जिम्मेदारी साफ कर दी है। डीएफओ दिव्या ने स्पष्ट किया कि बंदरों को पकड़ने और उनके विस्थापन की जिम्मेदारी नगर निगम और ब्लॉक प्रशासन की है, जबकि वन विभाग केवल तकनीकी मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। डीएफओ ने बताया कि शासन की नई नियमावली के अनुसार बंदरों की समस्या से निपटने के लिए विभागों की जिम्मेदारी स्पष्ट कर दी गई है। चूंकि बंदर ‘वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972’ की संरक्षित श्रेणी में नहीं आते, इसलिए उन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग की विशेष अनुमति की जरूरत नहीं होगी। वन विभाग अब सिर्फ ऐसे ट्रेंड एक्सपर्ट्स और संस्थाओं की सूची नगर निगम को उपलब्ध कराएगा, जो बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ सकें। इन्हीं की मदद से स्थानीय निकाय कार्रवाई करेंगे। डीएम की कमेटी करेगी मॉनिटरिंग अब इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हाई-पावर कमेटी बनाई गई है। एक महीने के भीतर नगर निगम और ब्लॉक स्तर पर बंदरों के ‘हॉटस्पॉट’ चिन्हित किए जाएंगे। इसी सर्वे के आधार पर तय होगा कि रेस्क्यू ऑपरेशन कहां से शुरू किया जाए और पकड़े गए बंदरों को किन सुरक्षित वन क्षेत्रों में छोड़ा जाए। घायल बंदरों का इलाज करेगा वन विभाग वन विभाग ने स्पष्ट किया कि उसका मुख्य कार्य घायल वन्यजीवों का रेस्क्यू और उपचार करना है। यदि कोई बंदर घायल होता है या करंट की चपेट में आ जाता है, तो विभाग उसकी देखभाल करेगा और स्वस्थ होने के बाद उसे जंगल में छोड़ेगा। हालांकि, रिहायशी इलाकों से स्वस्थ बंदरों को पकड़ना नगर निगम और प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। हिंसक बंदर पकड़ना चुनौतीपूर्ण रेंजर राकेश पांडे के अनुसार, बंदरों को पकड़ना बेहद जोखिम भरा काम है। हाल ही में एक हिंसक बंदर को पकड़ने के लिए टीम को आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी, जिसने करीब 15 लोगों को काटकर घायल कर दिया था। बर्थ कंट्रोल और सर्वे से मिलेगा स्थायी समाधान बंदरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार अब दीर्घकालिक समाधान की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) को सर्वे का जिम्मा दिया गया है। संस्थान पूरे प्रदेश में बंदरों की संख्या और उनके व्यवहार का अध्ययन करेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में बर्थ कंट्रोल (नसबंदी) कार्यक्रम या बड़े रेस्क्यू सेंटर बनाने जैसे कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 24वीं मंजिल के फ्लैट में आग:AC से लगी, घर का सामान जलकर राख; 30 मिनट में पाया काबू
    Next Article
    बुलेट सवार पर नियम उल्लंघन में 34 हजार चालान:बागपत में मॉडिफाइड साइलेंसर, नंबर प्लेट और दस्तावेजों में कमी पर पुलिस की सख्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment