Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाबे पर युवक ने खुद का काटा गला, CCTV:आस-पास खड़े लोग देखते रहे, दिल्ली से लौट रहा था सैलून कर्मचारी

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली में दिल्ली से लौट रहे एक सैलून कर्मचारी ने ढाबे पर चाकू से अपना गला काट लिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें युवक महज 15 सेकंड में अपनी जान लेता दिखा। मृतक की पहचान शाही थाना क्षेत्र के गांव दुनका निवासी 26 वर्षीय सलमान के रूप में हुई है। वह अहमदजान का बेटा था और दिल्ली में अपने चचेरे भाई के साथ सैलून में काम करता था। बृहस्पतिवार को सलमान टैक्सी से दिल्ली से बरेली लौट रहा था। रास्ते में गढ़ क्षेत्र के अठसैनी गांव के पास हाईवे किनारे एक ढाबे पर टैक्सी रुकी। सलमान टैक्सी से उतरकर कुछ देर ढाबे के आसपास टहलता रहा। इसी दौरान उसने कैश काउंटर पर रखा एक चाकू उठाया और अचानक अपना गला काट लिया। जब तक ढाबे के कर्मचारी और अन्य लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में सलमान को अपनी गर्दन काटते हुए देखा गया। उसके पास मिले आधार कार्ड से पहचान कर परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस ने बताया कि परिजनों से बातचीत में सामने आया है कि सलमान लंबे समय से तनाव में था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया हो सकता है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। परिजनों के अनुसार, सलमान छह भाइयों में चौथे नंबर पर था और कुछ समय से शराब का आदी हो गया था। परिवार पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहा था। एक साल पहले उसके बड़े भाई रेहान ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, और लगभग डेढ़ साल पहले उसके पिता अहमद जान का निधन हो गया था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद सलमान का शव गांव पहुंचा, जिससे पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:शादी के 10 महीने बाद कारोबारी ने जान दी, सुसाइड नोट में लिखा- पत्नी, साली जिम्मेदार
    Next Article
    'लोगों के दिमाग पर कब्जा जरूरी है':लेफ्टीनेंट जनरल अनिंद्य सेन बोले- लखनऊ में स्ट्रेटिजिक कम्युनिकेशन कॉनक्लेव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment