Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ‘ढाई करोड़ की कार वाले गमले चुरा ले गए’:लखनऊ में योगी बोले- मैंने CCTV देखा, मन हुआ कि फोटो चौराहे पर लगवाऊं

    16 hours ago

    2

    0

    ‘हम गमला लगाते हैं, तो कोई कार से आता है और गमला उठाकर ले जाता है। जितना कार का तेल लग रहा है, उतने में नया गमला ले सकते हो। ये चोरी का नया मॉडल है। अब हर जगह सीसीटीवी लगे हैं, हम उससे देखते रहते हैं। पता लगता है कि ढाई करोड़ की कार से 45 रुपए के गमले चुरा रहे हैं। 45 रुपए के गमले खरीदकर आप घर में लगा सकते थे। आपका सम्मान भी रहता और शहर भी अच्छा दिखता। एक बार तो मेरे मन में आया था कि गमला चोरी करने वालों की फोटो चौराहे पर लगवाऊं, क्योंकि जो पैसा हम खर्च कर रहे हैं, वह जनता का है। यह न तो हमारा है, न वित्त मंत्री खन्नाजी का और न ही ऊर्जा मंत्री शर्माजी का।’ ये बातें सीएम योगी ने मंगलवार को लखनऊ में कहीं। सीएम ने भाजपा मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 413 करोड़ की परियोजनाएं लॉन्च कीं। सीएम ने वित्त मंत्री पर चुटकी ली। कहा- लखनऊ को स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन लाने के लिए खन्नाजी नारेबाजी कर रहे हैं। आप सोचिए, 80-85 की उम्र में खन्नाजी नारे लगा सकते हैं, तो आप काम तो कर ही सकते हैं। 4 तस्वीरें देखिए- सीएम योगी की 3 बड़ी बातें- 1- पहले महिला सुरक्षा के लिए खतरा सपाई ही बने हुए थे सीएम योगी ने कहा- महिला सुरक्षा के लिए खतरा पहले सपा के लोग ही बने हुए थे। शासन की योजनाओं का लाभ पहले सिर्फ एक परिवार को मिलता था। अब यह देश, प्रदेश, लखनऊ की जनता और गरीबों के लिए है। लखनऊ प्रदेश का सबसे बड़ा महानगर बन गया है। सबसे बड़ा नगर निगम भी है। हम उस नकारात्मक राजनीति को जवाब दे रहे हैं, जो सिर्फ सकारात्मक काम पर उंगली उठाती है। इसे आपको भी देखना चाहिए। आज हमारे शहर में ईज ऑफ लिविंग है। 2- पिछली सरकार के पाप के गड्ढों को हमने भरा योगी ने कहा- पिछली सरकार के पाप के गड्ढों को भरने का हमने काम किया। उनके भ्रष्टाचार के कूड़ेदान को भरा। इसका परिणाम है कि लखनऊ नगर को स्वच्छता रैंकिंग में तीसरा नंबर मिला है। अब हमें लखनऊ को पहले नंबर पर लाना है। हर नागरिक की जिम्मेदारी होती है कि घर का कूड़ा कूड़ेदान में ही फेंके और सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। 3- सपा की सरकार में लोग बिजली के तारों पर कपड़े सुखाते थे सीएम ने कहा- आज वे लोग सवाल उठा रहे हैं, जिनके कार्यकाल में बिजली के तारों पर लोग कपड़े सुखाते थे। रात और दिन के हिसाब से लाइट आती थी। आज हम सभी की जिम्मेदारी है कि पावर कॉरपोरेशन के साथ खड़े हों। यह डबल इंजन की सरकार समस्या नहीं, समाधान देती है। 5 महीने पहले प्रेरणा स्थल गमले चुरा ले गए थे 5 महीने पहले की बात है। 25 दिसंबर को लखनऊ में पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रेरणा स्थल और उसके आसपास के इलाके को फूलों से सजाया गया। पीएम के जाने के कुछ घंटे बाद ही लोगों ने सजावट में लगे गमले चोरी कर लिए। कोई कार से तो कोई स्कूटी पर गमले चुराकर ले गया। इसके बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण ने वहां से गमलों को हटवा दिया था। कार्यक्रम के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ससुराल में करोड़पति दामाद ने सास-सरहज को गोली मारी:मुजफ्फरनगर में बेटे की बर्थडे पार्टी में अंधाधुंध फायरिंग की, पत्नी से चल रहा तलाक का केस
    Next Article
    'जैसे आया था, वैसे ही मेरे साथ घर चल':बेटे की लाश से रोते हुए बोली मां; आगरा में झूले से गिरकर हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment