Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ढाई कुंतल मिलावटी रसगुल्ले नष्ट:संभल में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 127 टीन वनस्पति घी जब्त किया

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में होली पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने ढाई क्विंटल मिलावटी सफेद रसगुल्ले नष्ट किए और 127 टीन वनस्पति घी जब्त किया। यह कार्रवाई मंगलवार शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक जनपद संभल के थाना हज़रतनगर गढ़ी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर मालिनी और मंगनपुर में की गई। विभागीय टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) मानवेन्द्र सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार शामिल थे। टीम ने गांव मोहम्मदपुर मालिनी में आसिम पुत्र नोशे ख़ान, इलियास पुत्र नन्हे ख़ान और मंगनपुर स्थित शान-ए-आलम के रसगुल्ला बनाने के गोदाम पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान, सफेद रसगुल्ले का भंडारण अस्वच्छ और अस्वस्थकर दशाओं में पाया गया। इसके परिणामस्वरूप, कुल 225 किलोग्राम (लगभग सवा दो क्विंटल) सफेद रसगुल्ले मौके पर ही नष्ट कर दिए गए। जांच के लिए तीन नमूने भी संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जो प्रथम दृष्टया मिलावटी प्रतीत हो रहे थे। इसके अतिरिक्त, संभल कोतवाली क्षेत्र में 127 टीन वनस्पति घी नियमानुसार जब्त किए गए। यहां से भी तीन नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने के कारण संबंधित फर्म का खाद्य पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है और उसे अगले आदेश तक कारोबार बंद करने का निर्देश दिया गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटखोरी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अत्यधिक रंग-बिरंगे खाद्य पदार्थों को खरीदने से बचें और कहीं भी मिलावट की आशंका होने पर तुरंत खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में मरने से पहले युवक ने बनाई, VIDEO:लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर सटाकर मारी गोली; बोला-भाई और पत्नी का अवैध संबंध
    Next Article
    हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ BDO को प्रतिकूल प्रविष्टि:फैमिली आईडी, योजनाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment