Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ BDO को प्रतिकूल प्रविष्टि:फैमिली आईडी, योजनाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी वीके सिंह ने विकास भवन सभागार में निर्माणाधीन परियोजनाओं, सीएम डैशबोर्ड और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान फैमिली आईडी और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने पर हस्तिनापुर व परीक्षितगढ़ के खंड विकास अधिकारियों (BDO) को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं को समयबद्धता, गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि शासन की मंशा है कि सभी विकास परियोजनाएं तय समयसीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति सुचारू एवं निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोड कटिंग के उपरांत मार्गों की मरम्मत मानकानुसार कराने और यदि किसी ठेकेदार द्वारा कार्य में अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा। मुख्य विकास अधिकारी को जल आपूर्ति की नियमित निगरानी और समीक्षा करने तथा स्थानीय नागरिकों से फीडबैक लेकर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हस्तिनापुर पर्यटन के समेकित विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को चेतावनी देते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पर्यटन विभाग को शहीद स्मारक की बाउंड्री वॉल निर्माण हेतु डीपीआर तैयार कर शासन को प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। नगर क्षेत्र में सीएम ग्रिड के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर भी असंतोष व्यक्त किया गया तथा नगर आयुक्त को नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में यदि किसी भी स्तर पर अंतर-विभागीय समस्या उत्पन्न हो तो आपसी समन्वय स्थापित कर मुख्य विकास अधिकारी के साथ बैठक कर उसका त्वरित समाधान किया जाए। सीएम डैशबोर्ड की बिंदुवार समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लक्षित व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ढाई कुंतल मिलावटी रसगुल्ले नष्ट:संभल में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 127 टीन वनस्पति घी जब्त किया
    Next Article
    गोरखपुर में बुधवार को बिजली शटडाउन:सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी कटौती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment