Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DIG ने रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स का निरीक्षण किया:परेड, प्रशिक्षण, अभिलेख और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई

    8 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने पुलिस अधीक्षक रामपुर और अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन्स, रामपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। डीआईजी ने आगमन पर परेड की सलामी ली और उसका गहन निरीक्षण किया, जिसमें परेड की गुणवत्ता, अनुशासन, टर्नआउट और शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान, रिजर्व पुलिस लाइन्स में संचालित आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) में महिला प्रशिक्षुओं को दिए जा रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया गया। डीआईजी ने प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। डीआईजी ने क्रमवार तरीके से विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें जी-8 और जी-12 बिल्डिंग, आरटीसी बैरक, भोजनालय, आरओ प्लांट, वामा सारथी रीडिंग रूम, गैस गोदाम, आरटीसी कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, कम्प्यूटर लैब, पुलिस संग्रहालय गैस कार्यालय, कैश कार्यालय, सीपीसी कार्यालय, जिला भोजनालय, फैमिली लाइन, फील्ड यूनिट, पुलिस चिकित्सालय, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्द, आर्मरी, स्टोर, गणना कार्यालय और जीडी कार्यालय शामिल थे। इस दौरान अभिलेखों और शस्त्रों के रख-रखाव, वाहनों के संचालन व अनुरक्षण, भोजनालय की व्यवस्थाओं आवासीय परिसर की स्थिति और समग्र स्वच्छता का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, शस्त्रों की सुरक्षित देखरेख, वाहनों के नियमित अनुरक्षण और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए। निरीक्षण का मुख्य जोर प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार, अनुशासन बनाए रखने और पुलिस कर्मियों के कल्याण से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर रहा। डीआईजी ने रिजर्व पुलिस लाइन्स को जनपद की आधारभूत इकाई बताते हुए सभी व्यवस्थाओं को उत्कृष्ट और अनुकरणीय बनाए रखने के निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में होटल में आग लगने का मामला:बिना NOC के कर रखा था कनेक्शन चालू, बिजली सुरक्षा विभाग की जांच में हुआ खुलासा
    Next Article
    मेरठ में सरसंघचालक मोहन भागवत खिलाड़ियों से करेंगे संवाद:माधवकुंज में जर्मन हैंगर से तैयार किया गया वृहद पंडाल, 2 बजे शुरू होगा संबोधन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment