Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में सरसंघचालक मोहन भागवत खिलाड़ियों से करेंगे संवाद:माधवकुंज में जर्मन हैंगर से तैयार किया गया वृहद पंडाल, 2 बजे शुरू होगा संबोधन

    6 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में देश भर में संवाद कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इन्हीं कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज मेरठ में दो दिनी संवाद कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। कुछ ही देर में कार्यक्रम शुरू होगा। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत दोनों दिन यहां मौजूद रहेंगे। आज वह देश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। शनिवार को शहर के प्रबुद्धजनों को संवाद के लिए बुलाया गया है। डेढ़ बजे अतिथियों का प्रवेश होगा शुरू दोपहर 1:30 बजे से पंडाल में अतिथियों का आगमन शुरू हो जाएगा। ठीक 2:00 बजे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत संवाद मंच पर पहुंचेंगे और अपना संबोधन शुरू करेंगे। 3:15 बजे तक उनका संबोधन चलेगा। इसके बाद आधे घंटे के विश्राम का समय निर्धारित किया गया है। खिलाड़ियों का पहुंचना हुआ शुरू कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी भी पहुंचने शुरू हो गए हैं। अब से कुछ देर पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे हैं। उनके बाद अर्जुन अवार्ड और संभल के पूर्व डिप्टी एसपी वह पहलवान अनुज चौधरी ने कार्यक्रम स्थल में प्रवेश किया। धीरे-धीरे खिलाड़ियों का पहुंचना यहां शुरू हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DIG ने रामपुर रिजर्व पुलिस लाइन्स का निरीक्षण किया:परेड, प्रशिक्षण, अभिलेख और स्वच्छता व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई
    Next Article
    महराजगंज में बुलडोजर एक्शन:चारागाह की जमीन से दो दशक पुराना कब्जा हटाया, JCB से तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment