Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DIG और एसपी ने किया फ्लैग मार्च:हाथरस में होली-रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के उपमहानिरीक्षक प्रभाकर चौधरी और हाथरस के पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आज सोमवार की शाम हाथरस में फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च होली और रमजान के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को प्रभावी और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया। फ्लैग मार्च कोतवाली नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों और स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाह, क्षेत्राधिकारी नगर योगेन्द्र कृष्ण नारायण, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, प्रभारी महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक सासनी और अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने शहर के सासनी गेट चौराहा, कमला बाजार, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट और तालाब चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने सभी से होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। आमजन से शराब पीकर वाहन न चलाने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संयमित गति रखने और निर्धारित समय व अनुमति के अनुसार ही ध्वनि उपकरणों का प्रयोग करने का आग्रह किया गया। साथ ही, सोशल मीडिया पर अफवाह न फैलाने, किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट से बचने और आपातकालीन सहायता के लिए 112 डायल करने की भी अपील की गई। जनपद में विभिन्न स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। दोनों अधिकारियों ने होली और रमजान के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों, होटलों, मनोरंजन गृहों और विभिन्न धार्मिक स्थलों/मंदिरों के आसपास प्रभावी फुट पेट्रोलिंग और फ्लैग मार्च करने के निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर निरंतर पेट्रोलिंग करने तथा स्थान चिन्हित कर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की गहनता से जांच करने के भी निर्देश दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माता-पिता शादी में गए, बेटे ने जान दी:झांसी में पिता बोले- 20 दिन की दवाइयां एक बार में खा गया, 7 दिन से चल रहा था इलाज
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गार्ड को थप्पड़ मारने वाले 6 डॉक्टर सस्पेंड, सर्जन से 5.50 करोड़ ठगे; एक करोड़ का बिजली बिल आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment