Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माता-पिता शादी में गए, बेटे ने जान दी:झांसी में पिता बोले- 20 दिन की दवाइयां एक बार में खा गया, 7 दिन से चल रहा था इलाज

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में माता-पिता के शादी में जाने के बाद बेटे ने सुसाइड कर लिया। पिता का कहना है कि बेटा मानसिक रूप से डिस्टर्ब था और उसका इलाज चल रहा था। वह 20 दिन की दवाइयां एक बार में खा गया। 7 दिन से उसका झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना टीकमगढ़ के बेदऊ गांव का है। 4 माह से चल रहा था इलाज मृतक का नाम अजय शर्मा (23) पुत्र प्रमोद शर्मा था। वह दिगौड़ा थाना क्षेत्र के बेदऊ गांव का रहने वाला था। मृतक के पिता प्रमोद शर्मा ने बताया कि बेटा अजय अचानक मानसिक रूप से डिस्टर्ब हो गया था। उसे नींद नहीं आती थी और वह बात बात पर चिढ़चिढ़ाने लगा था। 4 माह से उसका ग्वालियर में इलाज चल रहा था। 18 फरवरी को ही उसे दिखाकर लाए थे। डॉक्टर ने एक महीने की दवा दी थी। इसके बाद हम लोग रिश्तेदारी में एक शादी में गए थे। करीब 7 दिन पहले बेटे ने 20 से 22 दिन की सारी दवाइयां एकसाथ खा ली। जब भाभी घर पर पहुंची तो अजय बेसुध पड़ा था। सूचना पर हम लोग पहुंच गए और अजय को टीकमगढ़ अस्पताल ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पर इलाज के दौरान बेटे ने सोमवार को दम तोड़ दिया। दो भाइयों में अजय सबसे छोटा था। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में खामेनेई की मौत पर मदनी भड़के:मौलाना बोले- ईरान जैसी घटनाओं से बदले की भावना जन्म लेती है
    Next Article
    DIG और एसपी ने किया फ्लैग मार्च:हाथरस में होली-रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment