Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM के दरबार में पहुंच रहीं समस्याओं का तुरंत समाधान:जनपद, तहसील, ब्लॉक स्तर पर जनता दर्शन लगाने के निर्देश

    7 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर डीएम शशांक त्रिपाठी ने सक्रियता दिखाई है। अफसर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनपद, तहसील, ब्लॉक एवं नगर निकाय स्तर पर आमजन की समस्याएं सुन रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत जनता दर्शन की कार्यवाही को पूर्णतः परिणाम आधारित बनाया गया है। वीसी के माध्यम से इसकी लगातार लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे अधिकारियों की उपस्थिति, शिकायतों के निस्तारण की गति एवं गुणवत्ता पर सीधी नजर रखी जा रही है। शिकायतों को लंबित रखना अथवा लापरवाही बरतना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों को लंबित रखना अथवा लापरवाही बरतना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। किसी भी स्तर पर शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को त्वरित राहत मिले और उन्हें अनावश्यक रूप से भटकना न पड़े। इसी कड़ी में जिलाधिकारी द्वारा भी प्रतिदिन जनता दर्शन के दौरान प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत प्रदान की जा रही है। जनता दर्शन में तहसील सोहावल निवासी ब्रह्मादीन सेवानिवृत लेखपाल द्वारा पेंशन व ग्रेच्युटी का आकलन कर लाभ दिलाए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग द्वारा पेंशन संशोधन आदेश पारित किया गया है। बुकिंग सिलेंडर को न दिए जाने के शिकायत का समाधान इसी क्रम में निर्मली कुंड अयोध्या निवासी कृष्ण नंदन मिश्र के द्वारा बुकिंग किए गए सिलेंडर को न दिया जाने के संबंध में शिकायत की गई थी जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत का निस्तारण कराया गया। नाली विवाद का भी समाधान इसी क्रम में आवेदक शांती देवी, ग्राम मोहम्मदपुर परगना पश्चिमराठ निवासी के द्वारा अपने मकान एवं अपने पडोसी के मकान के बीच में स्थल पर बनी नाली को सीधा करने हेतु प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था, जिस पर उप जिलाधिकारी बीकापुर व खंड विकास अधिकारी बीकापुर को संयुक्त रूप से परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के अनुपालन में राजस्व, विकास खण्ड कार्यालय बीकापुर एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुये कच्ची नाली को स्वच्छता तथा जलभराव के दृष्टिगत सीधा करा कर शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया गया है। इसके साथ ही प्रार्थी ओम प्रकाश मिश्र ने पुलिस क्राइम ब्रांच अयोध्या द्वारा मांगी गई रिपोर्ट न दिया जाने के संबंध में शिकायत किया था जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया था जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी सदर द्वारा अवगत कराया गया है कि संबंधित रिपोर्ट को तत्समय क्षेत्राधिकार अपराध कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। अवैध छज्जा निर्माण एवं सड़क पर अतिक्रमण का मामला भी पहुंचा इसी क्रम में बड़ा रमना अयोध्या निवासी वरिन्दर सिंह ने अवैध छज्जा निर्माण एवं सड़क पर अतिक्रमण के संबंध में शिकायत किया था, जिस पर जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण को कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया, जिस पर सचिव विकास प्राधिकरण के द्वारा बताया गया कि निर्माण स्थल पर स्वीकृत मानचित्र न दिखाए जाने के कम में नियोजन एवं विकास अधिनियम 1973 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत योजित कर दी गयी है। जनता दर्शन में काशीपुर बरेहटा निवासी आशाराम के द्वारा अवैध रूप से लगवाए गए विद्युत पोल को हटाने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा विद्युत पोल को हटा दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में बुजुर्ग महिला का अस्पताल से पर्स गायब:नकदी लेकर चोर फरार, प्रशासन ने सीसीटीवी की जांच की
    Next Article
    कुशीनगर सीएचसी से 228 जननी सुरक्षा फार्म गायब, जांच तेज:डिप्टी सीएमओ ने दी चेतावनी, आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पहुंचकर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment