Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर सीएचसी से 228 जननी सुरक्षा फार्म गायब, जांच तेज:डिप्टी सीएमओ ने दी चेतावनी, आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पहुंचकर किया हंगामा

    5 hours ago

    2

    0

    कुशीनगर के दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जननी सुरक्षा योजना के फार्म गायब होने का मामला सामने आया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. एस.एन. त्रिपाठी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर शिकायतें सुनीं। जांच के दौरान कुल 228 फार्म गायब पाए गए। इनमें से 83 फार्म सोमवार को बरामद हुए थे। डिप्टी सीएमओ ने संबंधित कर्मचारियों को दो दिन के भीतर सभी शेष फार्म उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है, ऐसा न करने पर मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। आशा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जननी सुरक्षा योजना की प्रोत्साहन राशि पिछले दो वर्षों से नहीं मिली है। उन्होंने इस मामले में संलिप्त स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में गंदगी, वार्डों की बदहाली, अव्यवस्था और मरीजों से कथित अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। जांच टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। डॉ. एस.एन. त्रिपाठी ने बताया कि निरीक्षण में कई कमियां मिली हैं और जांच अभी जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरी जांच के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी। यह मामला सोमवार को तब उजागर हुआ जब प्रसव कक्ष में कचरे और अलमारी के अंदर 85 भरे हुए फार्म मिले। ये फार्म वर्ष 2024-25 के बताए जा रहे हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने इन फार्मों को अपने कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दी थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना में प्रसव कराने वाली महिलाओं को 1400 रुपये और आशा कार्यकर्ताओं को 600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। दुदही क्षेत्र में यह भुगतान लंबे समय से लंबित है। अब इस पूरे मामले में जांच के बाद होने वाली कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM के दरबार में पहुंच रहीं समस्याओं का तुरंत समाधान:जनपद, तहसील, ब्लॉक स्तर पर जनता दर्शन लगाने के निर्देश
    Next Article
    DIOS संभल पर हाईकोर्ट ने एक लाख जुर्माना लगाया:मनमाना आदेश पर हाईकोर्ट सख्त, आदेश रद्दकर कहा- वेतन से एक लाख जमा करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment