Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वार ब्लॉक बना जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता का चैंपियन:251 अंक पाकर जीती ट्रॉफी, मंत्री औलख ने विजेताओं को किया सम्मानित

    6 hours ago

    1

    0

    रामपुर के बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोर्ट्स स्टेडियम में परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रीड़ा एवं शैक्षिक प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। इसमें स्वार ब्लॉक ने 251 अंक प्राप्त कर ऑल ओवर चैंपियन ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि मंत्री बलदेव सिंह औलख ने विजेता छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया था। विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में स्वार के समीर, स्वालेहा और मिस्बा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्वार ने 100, 200 और 600 मीटर दौड़ के साथ-साथ रिले रेस में भी जीत हासिल की। बालिकाओं की 50 मीटर दौड़ में आलिया खान, जबकि 100 और 200 मीटर दौड़ में स्वालेहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में अनु यादव और लंबी कूद में मिस्बा विजेता रहीं। टीम स्पर्धाओं में स्वार ने खो-खो, कबड्डी और क्रिकेट में भी जीत दर्ज की। योगा में बालक वर्ग में सैदनगर और बालिकाओं में चमरोआ ने पहला स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय पंजाबनगर और कंपोजिट स्कूल घाटमपुर की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी और अभिभावक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण के लिए आवेदन शुरू:एफपीओ को मिलेगा 85 हजार रुपये तक अनुदान
    Next Article
    DM ने महाशिवरात्रि मेला व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया:देवकली-मंगलाकली मंदिरों पर भीड़ नियंत्रण, पेयजल व साफ-सफाई के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment