Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ पुलिस ने 259 गुम मोबाइल बरामद किए:मालिकों को सौंपे, युक्ति आर्य ने जताया आभार

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए 259 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से मोबाइल गुम होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद एएसपी बजरंग प्रसाद को गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस ने सर्विलांस और संचार ऐप की मदद से इन मोबाइलों को ट्रैक किया। लगातार चलाए गए अभियान के तहत चोरी और गुम हुए मोबाइलों की लोकेशन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया गया। यह सफलता CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम के सहयोग से मिली। मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोग भावुक हो गए और उन्होंने मेरठ पुलिस का आभार व्यक्त किया। शास्त्रीनगर निवासी युक्ति आर्य भी उन्हीं में से एक थीं, जिनका मोबाइल इस अभियान के तहत बरामद हुआ। युक्ति आर्य ने अपना मोबाइल वापस मिलने पर कहा, "मैंने उम्मीद छोड़ दी थी कि मेरा मोबाइल वापस मिलेगा, लेकिन मेरठ पुलिस ने इसे बहुत जल्दी बरामद कर दिया। अब सच में लगता है कि मेरठ पुलिस अच्छा काम कर रही है।" उन्होंने मेरठ पुलिस को धन्यवाद दिया। एसपी सिटी ने बताया कि यह पूरा अभियान एसएसपी के निर्देशन में चलाया गया। इसमें सर्विलांस टीम और सभी थाना प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस कार्रवाई से जनता का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। लोगों ने पुलिस के प्रयासों की सराहना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM नहीं आए, CDO ने सुनी फरियाद:अयोध्या में समाधान दिवस, शिकायतकर्ता बोला- 2021 से 57 शिकायत; जमीन से कब्जा नहीं हटा
    Next Article
    साड़ी व्यापार एसोसिएशन ने युवा व्यापारियों संग की बैठक:मऊ में संगठन को मजबूत करने और व्यापारिक हितों पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment