Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM-SP ने किया लोधेश्वर महादेवा मंदिर का निरीक्षण:बाराबंकी में महाशिवरात्रि से पहले सुरक्षा-सुविधा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    7 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में महाशिवरात्रि पर्व से पहले जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने लोधेश्वर महादेवा मंदिर का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से किया गया। अधिकारियों ने महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा व सुविधा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर पुलों और सड़कों की स्थिति, बैरिकेडिंग, वाहनों के रूट डायवर्जन, वैकल्पिक मार्गों और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निरंतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पिकेट, लगातार गश्त और भीड़ नियंत्रण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को असुविधा से बचाना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक रामनगर अनिल कुमार पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हर्ष फायरिंग में DJ ऑपरेटर की मौत:बारात में नाचने के दौरान चली गोली, युवक के सिर में धंसी, मची अफरा-तफरी
    Next Article
    महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी पूरी:प्रतापगढ़ के प्रमुख धामों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मजिस्ट्रेट तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment