Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में हर्ष फायरिंग में DJ ऑपरेटर की मौत:बारात में नाचने के दौरान चली गोली, युवक के सिर में धंसी, मची अफरा-तफरी

    6 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गगहा इलाके में शनिवार की देर रात एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में डीजे ऑपरेटर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना गुरु कृपा मैरेज हाल से लगभग 100 मीटर पहले हुई, जिससे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान डीजे ऑपरेटर छोटू (18) के रूप में हुई। नाचने में चलाई गोली घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। गगहा पांडेपार निवासी प्रदीप गुप्ता उर्फ गागा के पुत्र शुभ्रांश की बारात घर से निकलकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर के सामने स्थित गुरु कृपा मैरेज हाल में जा रही थी। डीजे की धुन पर बाराती नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बारात मैरेज हाउस से 100 मीटर पहले ही थी कि बारात में शामिल एक युवक ने पिस्टल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उसने लगातार तीन फायर किए, जिनमें से दो गोली हवा में चली गईं, जबकि तीसरी गोली डीजे ऑपरेटर के सिर में जा लगी।गोली लगते ही डीजे ऑपरेटर छोटू (18) मौके पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। छोटू गोला थाना क्षेत्र के गौशाला गांव का निवासी था और डीजे ऑपरेटर का कार्य करता था। घटना के बाद शादी समारोह का माहौल गमगीन हो गया। लड़की पक्ष फरीदाबाद से शादी के लिए कौड़ीराम आया था। हादसे के बाद कई बाराती लौट गए, हालांकि वैवाहिक रस्में किसी तरह पूरी कराई गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी युवक की तलाश जारी है। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि हर्ष फायरिंग में डीजे ऑपरेटर की गोली लगने से मौत हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में महाशिवरात्रि शोभायात्रा, ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू:रविवार सुबह 8 बजे से भारी और हल्के वाहनों के लिए बदले मार्ग
    Next Article
    DM-SP ने किया लोधेश्वर महादेवा मंदिर का निरीक्षण:बाराबंकी में महाशिवरात्रि से पहले सुरक्षा-सुविधा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment