Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महाशिवरात्रि पर शिवालयों में जलाभिषेक की तैयारी पूरी:प्रतापगढ़ के प्रमुख धामों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, मजिस्ट्रेट तैनात

    9 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए जिले के प्रमुख शिवालय और शिव मंदिर पूरी तरह तैयार हैं। रविवार को भोर से ही कांवरियों और श्रद्धालुओं का जत्था जयकारों के साथ जलाभिषेक शुरू करेगा। मंदिर समितियों और प्रशासन ने इसके लिए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रशासन ने कांवरियों और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए शिवालयों और शिव मंदिरों पर पुख्ता इंतजाम किए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। जिले के प्रमुख शिवालयों में लालगंज का बाबा घुइसरनाथ धाम, पट्टी का बाबा बेलखरनाथ धाम, कुंडा का बाबा हौदेश्वरनाथ धाम और मानधाता का बाबा भयहरणनाथ धाम शामिल हैं। इन धामों पर कांवरियों के जत्थे विभिन्न गंगा घाटों से जल लेकर पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं। शिवालयों पर जुटने वाली भारी भीड़ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। महाशिवरात्रि के दिन आयोजित होने वाले मेले में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला सिपाहियों के साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM-SP ने किया लोधेश्वर महादेवा मंदिर का निरीक्षण:बाराबंकी में महाशिवरात्रि से पहले सुरक्षा-सुविधा व्यवस्थाओं का जायजा लिया
    Next Article
    अंबेडकरनगर में परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंचे:24 घंटे ऑनलाइन निगरानी, DM की टीम करेगी रात्रि भ्रमण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment