Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM-SSP ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया:फिरोजाबाद में 6 केंद्र बनाए गए, 25 से 27 अप्रैल तक होगी परीक्षा

    7 hours ago

    2

    0

    फिरोजाबाद में 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रमेश रंजन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने महात्मा गांधी बालिका डिग्री कॉलेज और एमजी बालिका इंटर कॉलेज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, कंट्रोल रूम की व्यवस्था, कक्षाओं में बैठने की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 6 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एमजी महिला डिग्री कॉलेज और महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में 480-480 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज और सीएल जैन डिग्री कॉलेज में 240-240 अभ्यर्थी तथा दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय एवं एसआरके डिग्री कॉलेज में 384-384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस प्रकार कुल 2208 अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा से पहले सभी केंद्रों पर मॉक ड्रिल कराई गई थी। साथ ही, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समन्वय बैठकें भी आयोजित की गईं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रमेश रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा को हर हाल में निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और सख्त निगरानी के आदेश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अरविंद द्विवेदी और जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन सख्त:DM-SSP ने केंद्रों का निरीक्षण किया, प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश
    Next Article
    हापुड़ में गंगा स्नान करते समय किशोर की मौत:बृजघाट तट पर गहरे पानी में डूबा, तेज धारा में बहा; रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment