Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM दिव्या मित्तल ने किया वार्षिक क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन:कहा- कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। जिलाधिकारी मित्तल ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में अनेक कठिनाइयाँ आती हैं, लेकिन धैर्य और साहस से उनका सामना करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि कठिन परिस्थितियाँ व्यक्ति को मजबूत बनाती हैं और उसे सफलता के करीब ले जाती हैं। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर समय का सदुपयोग करने और कठिन परिश्रम से अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि सपने वही पूरे होते हैं जिन्हें पूरा करने का साहस होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरुजनों के मार्गदर्शन का अनुसरण करने की सलाह दी। सिंह ने महाविद्यालय परिसर में पिंक शौचालय और सीसी रोड निर्माण कराने का भी आश्वासन दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाने का माध्यम भी हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सनातन प्रीमियर लीग का आगाज:4 फरवरी से शुरू हुए ट्रायल्स,12 से 15 मार्च तक इंदौर में होगा मेगा टूर्नामेंट
    Next Article
    जयपुरिया स्कूल की छात्रा सड़क किनारे बेहोश मिली:अपहरण की कोशिश की आशंका, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment