Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया:व्यवस्थाओं का जायजा लिया, समीक्षा कर दिए निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वर्मा ने नेहरू इंटर कन्या कॉलेज (बूथ संख्या 213-218), मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय संविलियन बेनजीरपुरा (बूथ संख्या 339-340) और राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज (बूथ संख्या 260-267) का दौरा किया। उन्होंने प्रत्येक केंद्र पर बीएलओ की उपस्थिति, आवश्यक अभिलेखों की उपलब्धता और निर्वाचन संबंधी मूलभूत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने नाम संशोधन और विलोपन से संबंधित मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित निपटान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वर्मा ने कहा कि शुद्ध और अद्यतन मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में त्रिशूल से हमला कर शिवलिंग तोड़ा, VIDEO:युवक आधी रात मंदिर में घुसा, ताबड़तोड़ 15 वार किए, डमरू पटककर तोड़ा
    Next Article
    रिटायर्ड पुलिसकर्मी से फोन छीनकर भागा चोर, VIDEO:खुद को बताया पुलिस वाला,चोर की तलाश में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment