Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump की वीजा पाबंदियों से Miss Universe से बाहर हुईं दो अफ्रीकी प्रतिभागी

    13 hours ago

    1

    0

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा लगाए गए वीजा प्रतिबंधों के कारण, अफ्रीका की दो प्रतियोगी प्यूर्टो रिको में होने वाली इस साल की ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाएंगी, जबकि दो अन्य प्रतियोगी वीजा पाने के लिए संघर्ष कर रही हैं। जांबिया और कांगो गणराज्य के प्रतिनिधि इस महीने अमेरिका के क्षेत्र में होने वाली प्रतियोगिता से हट गए हैं, क्योंकि उन्हें वीजा नहीं मिल पाया। दक्षिण सूडान और जिम्बाब्वे की प्रतियोगियों को अब भी अपने वीजा का इंतजार है।ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान जारी की गई घोषणाओं के तहत, अमेरिका ने दर्जनों देशों पर व्यापक यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिनमें से कई देश अफ्रीका में हैं। पिछले दिसंबर में, प्रशासन ने जांबिया और जिम्बाब्वे सहित कई अन्य देशों तक प्रतिबंधों का विस्तार किया, जबकि रिपब्लिक ऑफ कांगो और दक्षिण सूडान के नागरिकों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक बरकरार रखी। इस हफ्ते एक बयान जारी करते हुए,‘मिस यूनिवर्स जांबिया’ के आयोजकों ने अपनी प्रतिनिधि मुबांग पामेला हत्योका के नाम वापस लेने की घोषणा की।उन्होंने कहा, “उन्होंने अपना ताज और अपना खिताब अपनी मेहनत से हासिल किया है, और वे उस देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका पाने की हकदार हैं, जिसकी वे गर्व के साथ सेवा करती हैं।” कांगो गणराज्य में जॉर्जिना काम्बोंगो ने तब इतिहास रच दिया, जब उन्हें मध्य अफ्रीकी देश की पहली ‘मिस यूनिवर्स’ प्रतिनिधि चुना गया। राष्ट्रीय आयोजकों का कहना है कि उनका प्यूर्टो रिको न जा पाना, पूरी तरह से ट्रंप द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की वजह से है। जिम्बाब्वे की प्रतिनिधि रोजाना हॉल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिकी वीजा से जुड़ी चुनौतियों की वजह से उस यात्रा में देरी हुई है, लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।महीनों की तैयारी के बाद भी, मैं हार नहीं मान रही हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि जिस परमेश्वर ने मुझमें एक अच्छा काम शुरू किया है, वह उसे पूरा भी करेगा।” दक्षिण सूडान में, आयोजकों ने बताया कि जरूरी यात्रा दस्तावेज और मंजूरियां हासिल करने के महीनों के प्रयासों के बावजूद, प्रतियोगी अडुत डेंग की भागीदारी अनिश्चित बनी हुई है। इस प्रतियोगिता के 75वें संस्करण में 120 तक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।पूर्वाभ्यास और अन्य शुरुआती गतिविधियों के लिए प्रतिनिधि रविवार को प्यूर्टो रिको पहुंचने लगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Gaza में मानवीय सहायता के लिए UN के 50 देशों की अपील से जुड़ा भारत
    Next Article
    ईरान में फंसे भारतीय नाविक की घर वापसी का रास्ता साफ, विदेश मंत्रालय ने जारी किया इमरजेंसी सर्टिफिकेट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment