Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Flights Shut Down Explained: वहीं के वहीं खड़े हो गए 13 हजार प्लेन, अमेरिका में क्यों मच गया कोहराम, बड़ी आतंकी साजिश?

    1 hour from now

    1

    0

    अमेरिका में हवाई उड़ानों पर लगी रोक हट गई है। फेडरल एिएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी एफएए ने रोक हटा दी है। पूरे अमेरिका में उड़ानों पर रोक लगी थी। फिलहाल ये रोक हटा दी गई है। अमेरिका के सभी एयरपोर्ट पर विमान ग्राउंडेड हुए थे। फ्लाइट्स के ग्राउंडेड होने की वजह से विमान के रुकने की वजह से इस रोक की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई फ्लाइट्स रद्द हो गई थी। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आया। अमेरिका में करीब 13,000 विमानों के उड़ने पर रोक लगी थी। सुरक्षा कारणों से उड़ानों पर रोक लगाई गई थी। फेडरल एिएशन एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से यह रोक लगाई गई थी। 22 एटीसी सेंटर्स में कम्युनिकेशन सिस्टम फेल हो गया था। पूरी तरह से ठप हो गया था। कम्युनिकेशन में दिक्कत हो रही थी। जिस वजह से यह फैसला लिया गया। कम्युनिकेशन सिस्टम फेल होने की अब जांच चल रही है कि ऐसा क्यों हुआ। इस बीच 9/11 हमले के बाद पहली बार उड़ाने रुकी थी। 2023 में दूसरी बार फ्लाइट की उड़ानों पर रोक लगी थी। विमान रद्द होने पर अमेरिका के गृह मंत्री मार्क विन मुलन ने बयान दिया यह कोई दूसरा 9/11 नहीं है। डरने की बात नहीं है। सवाल उठ रहे थे कि क्या साइबर अटैक का मामला तो नहीं है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं है और डरने वाली बात नहीं है। इसे भी पढ़ें: भारत का नाम लेकर ऐसा चिल्लाया यूरोपीय नेता, सब ने किया सरेंडर!क्या साइबर अटैक था?इतनी बड़ी तादाद में और इस प्रकार का ब्रेकाउन होना वो भी एक सुपर पावर के पूरे एयर मैनेजमेंट सिस्टम में एक अद्भुत वाकया है। सिस्टम फेलियर था या कोई टेररिस्ट अटैक का अंदेशा होने के कारण इन फ्लाइट्स को ग्राउंडेड किया गया। क्योंकि इतनी बड़ी तादाद में इतना डस्टिंग एक्शन लेना कि सारी फ्लाइट को तुरंत ग्राउंड के ऊपर उतार दिया जाए। ये कोई छोटा-मोटा वाक्य नहीं है। अमेरिकी परिवहन मंत्री ने किसी भी साजिश से इंकार नहीं। अमेरिकी मंत्री ने कहा उड़ान सेवाओं में साजिश हो सकती है। अगर  एयरलाइन ऑपरेशंस के बारे में जानकारी रखते हो एक बार जब आपने शेड्यूल्ड फ्लाइट्स को ग्राउंड कर दिया। उसके बाद में उनको रिशेड्यूलिंग करना, एयर स्पेस मैनेजमेंट करना एक बहुत बड़ा एक कॉम्प्लेक्स प्रोसीजर होता है। जिसके अंदर कौन सी रूट से कौन सी हाइट के ऊपर कौन सी फ्लाइट कौन सी दिशा को जाएगी।  एक दूसरे के अंदर जहाज हवा हवा के अंदर ही उनका एक्सीडेंट हो सकता है। तो एक बार जब सिस्टम फेलियर होता है। इसे भी पढ़ें: कर्नाटक के Harangi Dam में नाव पलटने से सूरत के दंपति की मौत, 2 बच्चे सुरक्षितआखिर एफएए ने ऐसा कदम क्यों उठाया?  अब तक इसकी जो जानकारी और जो वजह सामने आई वह एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई कम्युनिकेशन की समस्या बताई गई। अमेरिका में विमानों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स काम करते हैं। यह सेंटर्स पायलटों को निर्देश देते हैं। विमानों की स्थिति पर नजर रखते हैं और अलग-अलग विमानों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखने में मदद करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के 22 एयर रूट ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स में संचार संबंधी दिक्कतें सामने आई। इन सेंटर्स का काम देश भर में लंबी दूरी की उड़ानों को नियंत्रित करना है। यह समस्या कितनी गंभीर थीजब पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच जरूरी संवाद ही बाधित हो जाए तो विमान को सुरक्षित तरीके से रास्ता बताना और उनकी आवाजाही को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में अगर विमान उड़ान भरते तो सुरक्षा से जुड़ा जोखिम बढ़ सकता था। यही वजह थी कि एफएए ने जोखिम लेने के बजाय विमानों के टेक ऑफ पर रोक लगा दी। अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स को प्रभावित करने वाली संचार समस्या की जांच की जा रही है और एफएए के तकनीकी विशेषज्ञ इसे ठीक करने में जुटे हैं। वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की और कहा कि इसके पीछे किसी तरह का साइबर अटैक या एआई की भूमिका नहीं है। अभी साइबर अटैक को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। ट्रंप के मुताबिक यह समस्या किसी पुराने सिस्टम के चलते आई हो सकती है। जिसकी वजह से देश भर के सभी विमानों को उड़ान से रोकना पड़ा। अब इस पूरे मामले का एक और अहम पहलू और वो है अमेरिका का पुराना एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल की तकनीक को आधुनिक बनाने की कोशिश लंबे समय से चल रही है। कई जगह पुराने उपकरण, संचार नेटवर्क और तकनीकी ढांचे को बदलने का काम चल रहा है। होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी मार्कन मुलीन ने संकेत दिया है कि पुराने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में आई नई तकनीक शामिल किए जाने से सिस्टम पर दबाव पड़ा हो सकता है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Russia के साथ इन देशों ने भरा भारत का तेल खजाना, अमेरिका, इजराइल और ईरान जंग में उलझे रहे और इधर हो गया खेल
    Next Article
    भारत का नाम लेकर ऐसा चिल्लाया यूरोपीय नेता, सब ने किया सरेंडर!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment